ब्रेकिंग
तमिलनाडु में सरकार गठन पर फिर फंसा पेंच: विजय के शपथ पर ग्रहण, VCK ने रख दी बड़ी शर्त; स्टालिन के साथ IUMLबिहार में डबल मर्डर से हड़कंप: एक ही घर के दो कमरों से देवरानी-जेठानी के शव बरामद, ससुरालवाले फरारअब किसे शाहजादा और युवराज बतायेंगे पीएम मोदी! तेजस्वी यादव ने सम्राट कैबिनेट के 17 मंत्रियों की लिस्ट जारी कर परिवारवादी बतायापश्चिम बंगाल में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह कल, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी होंगे शामिलकौन हैं शुभेंदु अधिकारी जो बनने जा रहे हैं बंगाल के नए सीएम: जानिए उनका पूरा सियासी सफरतमिलनाडु में सरकार गठन पर फिर फंसा पेंच: विजय के शपथ पर ग्रहण, VCK ने रख दी बड़ी शर्त; स्टालिन के साथ IUMLबिहार में डबल मर्डर से हड़कंप: एक ही घर के दो कमरों से देवरानी-जेठानी के शव बरामद, ससुरालवाले फरारअब किसे शाहजादा और युवराज बतायेंगे पीएम मोदी! तेजस्वी यादव ने सम्राट कैबिनेट के 17 मंत्रियों की लिस्ट जारी कर परिवारवादी बतायापश्चिम बंगाल में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह कल, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी होंगे शामिलकौन हैं शुभेंदु अधिकारी जो बनने जा रहे हैं बंगाल के नए सीएम: जानिए उनका पूरा सियासी सफर

TRAIN NEWS : कटिहार से दिल्ली जा रही ट्रेन 4 स्टेशनों से हो गई 'गायब', यात्री हुए कंफ्यूज; पढ़िए पूरी खबर

TRAIN NEWS : कटिहार से दिल्ली के लिए निकली हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन को अचानक 4 स्टेशनों पर रद्द बता दिया गया। इससे ट्रेन के यात्री असमंजस में पड़ गए।

TRAIN NEWS
TRAIN NEWS
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

TRAIN NEWS : बिहार में हमेशा कुछ न कुछ अजीबो-गरीब काम होते रहते हैं और इसी वजह से इस राज्य की चर्चा भी सबसे अधिक होती है। अब जो खबर निकल कर सामने आई है उसमें रेलवे की गलती सामने आई है। दरअसल, बिहार के कटिहार से दिल्ली जा रही हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन अचानक चार स्टेशनों से 'गायब' हो गई। इसके बाद  सैकड़ों यात्रियों में असमंजस नजर देखने को मिला।


जानकारी के अनुसार, बिना किसी आदेश के 4 स्टेशनों पर यह ट्रेन रद्द दिखी। रेलवे की एनटीईएस ऐप के साथ कई निजी ऐप पर इस ट्रेन का रनिंग स्टेटस चकिया से नरकटियागंज स्टेशन के बीच रद्द दिखा रहा था। ऐप पर बताया जा रहा था कि यह ट्रेन मुजफ्फरपुर से सीतामढ़ी होकर दिल्ली के लिए रवाना होगी। चकिया, बापूधाम मोतिहारी, बेतिया और नरकटियागंज स्टेशन पर रद्द बताने से यात्री कंफ्यूज हो गए। उन्हें भी यह समझ नहीं आ रहा था की बिना कोई सुचना के ऐसा कैसे हो गया। 


इन चारों स्टेशन के यात्रियों ने रेलवे इंक्वायरी के टेलीफोन एवं 139 पर कॉल किया। इसकी जानकारी मिलने के बाद जब जांच की गई तो सुबह 6 बजे से अगले एक से डेढ़ घंटे तक 15705 कटिहार-दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस चार स्टेशनों पर रद्द दिखी। इसके बाद आनन-फानन में रेलवे ने इसे ठीक कराया। सुबह 10 बजे के करीब एटीईएस पर यह सही हो गया।


जबकि निजी ऐप पर दोपहर बाद तक इस ट्रेन को चकिया से लेकर नरटकियागंज के बीच रद्द ही दिखाया गया। जबकि, ट्रेन दोपहर करीब दो बजे चकिया, करीब ढाई बजे बापूधाम मोतिहारी, सवा तीन बजे बेतिया और शाम चार बजे के बाद नरकटियागंज स्टेशन से गुजरी। इधर, सोनपुर रेल मंडल के पीआरओ राम प्रताप सिंह ने बताया कि तकनीकि खामियों की वजह से ऐसा हुआ। गड़बड़ी किस स्तर पर हुई, जानकारी ली जा रही है।


इधर, रेलवे के ऐप पर हमसफर एक्सप्रेस के चार स्टेशनों पर रद्द दिखाने से ट्रेन में इन स्टेशनों के लिए सफर कर रहे यात्री हलकान रहे। खासकर वैसी महिलाएं जो अकेले सफर कर रही थीं, वे परेशान हुईं। ट्रेन के मुजफ्फरपुर जंक्शन पर पहुंचने के बाद कुछ यात्रियों ने बताया कि खगड़िया से खुलने के बाद ट्रेन में मौजूद एक-दो टीटीई ने यात्रियों से कहा कि जिन यात्री को चकिया, मोतिहारी एवं बेतिया जाना है। वह मुजफ्फरपुर में ट्रेन को बदल लेंगे। इस ट्रेन के रूट को अचानक बदल दिया गया है। अपने परिजनों तक से संपर्क किया। हालांकि, समस्तीपुर जंक्शन के खुलने के बाद उनलोगों को जानकारी दी गई कि यह ट्रेन अपने नियमित मार्ग से ही चलेगी। कुछ तकनीकी गड़बड़ी से ऐसा हो गया था।

संबंधित खबरें