ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

देशभर में कल धूमधाम से मनाई जाएगी होली, PM मोदी और CM नीतीश ने प्रदेश एवं देशवासियों को दी बधाई

बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक रंगो का त्योहार होली सिर्फ एक पर्व नहीं है बल्कि सामाजिक मेलजोल का प्रतीक भी है। इस दिन सारे गिले सिकवे भूलकर लोग एक-दूसरे को रंग लगाते हैं और एक दूसरे को गले लगाते हैं।

BIHAR
होली की बधाई
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

HOLI 2025: कल 14 मार्च को हिन्दुओं का प्रमुख त्योहार होली देशभर में धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक रंगो का त्योहार होली सिर्फ एक पर्व नहीं है बल्कि सामाजिक मेलजोल का प्रतीक भी है। इस दिन सारे गिले सिकवे भूलकर लोग एक-दूसरे को रंग लगाते हैं और एक दूसरे को गले लगाते हैं। आज होलिका दहन है। होलिका दहन के अगले दिन होली होती है। कल पूरे देश में बड़े ही उत्साह के साथ होली मनाई जाएगी। 


 इस त्योहार के पूर्व संध्या पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री ने प्रदेश और देशवासियों को होली की बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं। पीएम मोदी ने देशवासियों के लिए सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि आप सभी को होली की ढेरों शुभकामनाएं। हर्ष और उल्लास से भरा यह पावन-पर्व हर किसी के जीवन में नई उमंग और ऊर्जा का संचार करने के साथ ही देशवासियों की एकता के रंग को और प्रगाढ़ करे, यही कामना है।


वही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी एक्स पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि होली सामाजिक समरसता का प्रतीक है। होली का यह पवित्र त्योहार राज्यवासियों की जिन्दगी में खुशियों का नया रंग लेकर आयेगा। यह पवित्र त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का भी प्रतीक है। इस पर्व की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि बिना किसी भेदभाव के लोग एक दूसरे के प्रति प्रेम-सद्भाव का व्यवहार रखते हैं। लोग आपस में मिल-जुलकर खुशियाँ बाँटते हैं। मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों से होली का त्योहार पारस्परिक प्रेम, आपसी भाईचारे एवं सामाजिक सद्भाव के साथ मनाने की अपील की।


टैग्स