ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

होली से पहले बिहार सरकार का बड़ा आदेश, गंदा गाना बजाने पर होगी कार्रवाई, सभी अधिकारियों को लिखा गया पत्र

PATNA : समाज में अश्लीलता फैलाने वाले लोगों पर नकेल कसने के लिए बिहार सरकार की ओर से एक सकारात्मक पहल की शुरुआत की गई है. बिहार सरकार की ओर से अश्लील गाना पर रोक लगाने का आदेश

होली से पहले बिहार सरकार का बड़ा आदेश, गंदा गाना बजाने पर होगी कार्रवाई, सभी अधिकारियों को लिखा गया पत्र
First Bihar
2 मिनट

PATNA : समाज में अश्लीलता फैलाने वाले लोगों पर नकेल कसने के लिए बिहार सरकार की ओर से एक सकारात्मक पहल की शुरुआत की गई है. बिहार सरकार की ओर से अश्लील गाना पर रोक लगाने का आदेश जारी किया गया है, जो भी लोग ऐसा नहीं करेंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. नीतीश सरकार की ओर से तमाम बड़े प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को पत्र लिखा गया है.


बिहार राज्य परिवहन विभाग के कमिश्नर की ओर से व्यवसायिक वाहनों में अश्लील गाना बजाने पर रोक लगाने की बात कही गई है. कमिश्नर ने अश्लील गाना बजाने वाले के विरुद्ध कड़ा रुख अख्तियार करते हुए अब वैसे वाहनों का परमिट रद्द करने का आदेश जिला परिवहन पदाधिकारी को दिया है. जिले के ट्रैफिक एसपी को भी पत्र जारी किया गया है. दरअसल राज्य परिवहन प्राधिकार की बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि इस नियम का उल्लंघन करनेवाले वाहन चालकों के वाहन का परमिट रद्द किया जाएगा. 


विभाग की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि छह जुलाई, 2018 को आयोजित राज्य परिवहन प्राधिकार की बैठक में पब्लिक वाहनों जैसे- ऑटो, बसों आदि में अश्लील गाना/वीडियो नहीं बजाए/चलाए जाने को परमिट की शर्त में जोड़े जाने का निर्णय लिया गया था. इसके तहत कुछ नियम बनाए गए थे. लेकिन नियमों का सही से पालन नहीं कराया जा रहा है.


ऐसे में सभी नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करवाने के लिए सभी ट्रैफिक एसपी, संयुक्त आयुक्त सह-सचिव, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार बिहार, सभी जिला परिवहन पदाधिकारी बिहार, सभी मोटरयान निरीक्षक बिहार, सभी प्रवर्तन अवर निरीक्षक बिहार को निदेशित किया जाता है. अगर वाहन चालक गाड़ी में अश्लील गाने बजाते पाए जाते हैं, तो उनपर न्यायोचित कार्रवाई करें.



होली से पहले बिहार सरकार का बड़ा आदेश, गंदा गाना बजाने पर होगी कार्रवाई, सभी अधिकारियों को लिखा गया पत्र