ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

होली के बाद हड़ताल पर जाएंगे निगमकर्मी, सरकार ने अबतक नहीं निकाला समस्या का हल

PATNA : पटना नगर निगम के कर्मचारी एक बार फिर से हड़ताल पर जाएंगे। निगमकर्मियों ने होली के बाद 17 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की तैयारी कर ली है। निगमकर्मी फरवरी के प

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : पटना नगर निगम के कर्मचारी एक बार फिर से हड़ताल पर जाएंगे। निगमकर्मियों ने होली के बाद 17 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की तैयारी कर ली है। निगमकर्मी फरवरी के पहले हफ्ते में हड़ताल पर गए थे जिसके बाद सरकार ने उनकी मांगों पर फैसला लेने का आश्वासन दिया था लेकिन अब तक निगमकर्मियों की मांगों पर ठोस फैसला नहीं होने के बाद एक बार फिर से हड़ताल का संकट गहरा रहा है।


17 मार्च से निगमकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो सकती है। निगमकर्मी लगातार सरकार के उस फैसले का विरोध कर रहे हैं जिसमें दैनिक कर्मियों की सेवा लेने पर रोक लगाने का आदेश दिया गया है।।सरकार ने 1 फरवरी से दैनिक कर्मियों की सेवा पर रोक का आदेश जारी किया था जिसके बाद 3 फरवरी से निगमकर्मी हड़ताल पर चले गए थे। हफ्ते भर चली इस हड़ताल के कारण राजधानी पटना समेत अन्य निगम क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था चरमरा गई थी। 


8 फरवरी को निगमकर्मियों और सरकार के बीच वार्ता हुई थी उसमें सरकार की तरफ से हड़ताली निगमकर्मियों को यह आश्वासन दिया गया था कि उनकी मांगों पर उदारता पूर्वक विचार किया जाएगा लेकिन अब तक इस मामले का कोई ठोस हल नहीं निकलने के बाद एक बार फिर से निगम कर्मियों ने हड़ताल पर वापस जाने का मन बना लिया है। पटना नगर निगम कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति ने राज्य सरकार और निगम प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है।