ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

हिट एंड रन कानून के विरोध में फिर प्रदर्शन, 2 दिन की हड़ताल पर रहेंगे ट्रक-बस ड्राइवर

PATNA : हिट एंड रन कानून के खिलाफ 16 और 17 फरवरी को प्रस्तावित हड़ताल को लेकर ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन, बिहार का जनसंपर्क अभियान गुरुवार को थम गया। फेडरेशन के बिहा

हिट एंड रन कानून के विरोध में फिर प्रदर्शन,   2 दिन की हड़ताल पर रहेंगे ट्रक-बस ड्राइवर
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : हिट एंड रन कानून के खिलाफ 16 और 17 फरवरी को प्रस्तावित हड़ताल को लेकर ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन, बिहार का जनसंपर्क अभियान गुरुवार को थम गया। फेडरेशन के बिहार महासचिव राजकुमार झा ने बताया कि दो दिन बिहार में पूरी तरह से हड़ताल है। उन्होंने दावा किया कि शुक्रवार को सिपारा इंडियन ऑयल डिपो से कोई भी टैंकलोरी नहीं खुलेगी। बैरिया बस स्टैंड पूरी तरह से बंद रहेगा। ट्रांसपोर्ट नगर से कोई भी ट्रक चालक ट्रक नहीं निकालेंगे।


वहीं, दो दिन की हड़ताल में पूरे बिहार में सभी प्रकार के बड़े एवं छोटे वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। हालांकि उन्होंने कहा कि एम्बुलेंस एवं स्कूली बच्चों की गाड़ी हड़ताल से मुक्त रहेंगे। वहीं बिहार मोटर्स ट्रांसपोर्ट फेडरेशन हड़ताल में नहीं होगा शामिल बिहार मोटर्स ट्रांसपोर्ट फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष उदय शंकर प्र.सिंह ने बताया कि संगठन हड़ताल में शामिल नहीं होगा। 


उन्होंने कहा कि राज्य में 15 फरवरी से आयोजित बिहार बोर्ड व सीबीएसई की परीक्षा को देखते हुए निर्णय लिया गया है। हड़ताल से बच्चों को परीक्षा केन्द्र पर आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। इसलिए  बिहार मोटर्स ट्रांसपोर्ट फेडरेशन हड़ताल में शामिल नहीं होगा। फेडरेशन की कोर कमिटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में जिला अध्यक्ष मुकेश शर्मा, धरमजीत मिश्रा, श्रवण कुमार, राजबल्लव राय, रामरेखा राय मौजूद रहे।