ब्रेकिंग
शपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनलशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनल

दिल्ली में 4 सितंबर को हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा का राष्ट्रीय अधिवेशन, मांझी और संतोष सुमन रहेंगे शामिल

हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) का राष्ट्रीय अधिवेशन 4 सितंबर 2025 को दिल्ली के कॉन्सटीट्यूशन क्लब में होगा। जीतन राम मांझी और डॉ. संतोष सुमन सहित सभी बड़े नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे।

बिहार
HAM का राष्ट्रीय अधिवेशन
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) का राष्ट्रीय अधिवेशन गुरुवार यानी 4 सितंबर 2025 को राजधानी दिल्ली के कॉन्सटीट्यूशन क्लब में आयोजित होगा। इस अधिवेशन में पार्टी के संरक्षक, पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन, सभी विधायक, प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी तथा देशभर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे।


पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अधिवेशन राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है। अधिवेशन का शुभारंभ सुबह 11 बजे होगा। उन्होंने कहा कि यह अधिवेशन पार्टी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें बिहार चुनाव की रणनीति सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।


बैठक में संगठन की मजबूती, विभिन्न राज्यों में पार्टी के विस्तार, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा जनसरोकार से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। साथ ही कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारी, संगठन संचालन और जनता तक पार्टी की नीतियों को पहुँचाने के लिए दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।


राष्ट्रीय अधिवेशन में लिए जाने वाले निर्णय भविष्य की राजनीति और संगठनात्मक गतिविधियों की रूपरेखा तय करेंगे। पार्टी का मानना है कि यह कार्यक्रम न केवल संगठन की एकजुटता का परिचय देगा, बल्कि आने वाले चुनावों में पार्टी की भूमिका और योगदान को भी मजबूत करेगा।

टैग्स

संबंधित खबरें