ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार में हाईस्कूल और प्लस टू स्कूलों में होने वाली है शिक्षकों की बड़ी बहाली, बस 4 मार्च तक का करें इंतजार

PATNA : हाईस्कूल और प्लस टू स्कूलों में बड़े पैमाने पर शिक्षकों की बहाली होने जा रही है। शिक्षा विभाग ने चार मार्च तक शिक्षकों के खाली पदों को सार्वजनिक कर देने का एलान किया ह

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : हाईस्कूल और प्लस टू स्कूलों में बड़े पैमाने पर शिक्षकों की बहाली होने जा रही है। शिक्षा विभाग ने चार मार्च तक शिक्षकों के खाली पदों को सार्वजनिक कर देने का एलान किया है। शिक्षकों की बहाली को लेकर सभी नियोजन इकाईयों को बहाली का आदेश जारी किया गया है।


हाईस्कूल और प्लस 2 में 31 दिसम्बर 18 की बजाय अब जून 2019 तक की गणना के आधार पर खाली पड़े पदों पर शिक्षकों की बहाली की जाएगी। इस बारे में हाई स्कूल और प्लस टू की शिक्षक बहाली को लेकर सरकार ने सभी नियोजन इकाई को आदेश दिया गया है। इसके लिए बहाली की नई डेट भी विभाग की ओर से जारी की गई है। हाईकोर्ट के आदेश पर शिक्षा विभाग के उप सचिव अरशद फिरोज ने इस संबंध में निर्देश जारी किया है। सभी नियोजन इकाई को इस नए आदेश के तहत बहाली की प्रक्रिया करनी है। उप सचिव ने निर्देश दिया है कि जनवरी 19 से जून 19 तक में छह महीने में खाली हुए पद की गणना कर रोस्टर बनाएंगे।


शिक्षा विभाग के जारी निर्देशों के मुताबिक चार मार्च तक खाली पदों को सार्वजनिक कर देना है। इसकी जिम्मेवारी डीईओ और संबंधित नियोजन इकाई के सदस्य सचिव को दी गई है। अनुमोदित मेधा सूची और रोस्टर बिंदु के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन 13 मार्च तक कर देना है। 

टैग्स