ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

हाईकोर्ट के अपर महाधिवक्ता के अपार्टमेंट में चोरी.. पटना पुलिस ने नोटिस नहीं लिया, अब हाईकोर्ट मामला खुद देखेगा

PATNA : राजधानी पटना समेत बिहार में अपराधी लगातार बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं लेकिन पुलिस के रवैए में सुधार होने का नाम नहीं ले रहा। पटना हाईकोर्ट के अपर महाधिवक्ता अंजनी

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना समेत बिहार में अपराधी लगातार बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं लेकिन पुलिस के रवैए में सुधार होने का नाम नहीं ले रहा। पटना हाईकोर्ट के अपर महाधिवक्ता अंजनी कुमार के अपार्टमेंट में चोरी की घटना पर पटना पुलिस ने ऐसा रवैया अपनाया की हाईकोर्ट भी दंग है।

दरअसल अपर महाधिवक्ता के अपार्टमेंट में दो फ्लैटों के अंदर चोरी की घटना हुई थी जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पटना पुलिस से लेकर डीजीपी तक को सूचना देने के बावजूद पुलिस घंटे बाद तक इस मामले में निष्क्रिय बनी रही। हद तो यह है कि चोरी की वारदात के कई घंटे बाद तक केस दर्ज नहीं किया गया। हाईकोर्ट के अपर महाधिवक्ता अंजनी कुमार गोला रोड स्थित सुचिता गृहम अपार्टमेंट में रहते हैं। उनके अपार्टमेंट के दो फ्लैटों में मंगलवार की रात चोरी हुई थी जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी लेकिन पटना पुलिस इस पूरे मामले में सुस्त नजर आई। 

बुधवार को पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की खंडपीठ के सामने यह मामला पहुंचा तब हाईकोर्ट ने इस मामले पर कड़ी नाराजगी जताई है। पटना हाईकोर्ट ने कहा है कि गुरुवार तक कार्रवाई नहीं हुई तो इस मामले को वह खुद देखेगा।