ब्रेकिंग
AEDO परीक्षा धांधली मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार; कई भर्ती परीक्षाओं में सेटिंग के मिले सबूतटूटने से बचा सीएम थलापति विजय का घर, पत्नी संगीता ने तलाक की याचिका वापस लीबिहार में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, 71 लाख की खेप बरामद; एक तस्कर गिरफ्तारछात्रों पर AK47 से गोली किसके आदेश पर चलाई गई? केंद्र और बिहार सरकार से तेजस्वी यादव का सीधा सवालकुरकुरे की आड़ में नेपाल से गांजे की तस्करी, बॉर्डर पर पकड़ी गई बड़ी खेप, दो स्मगलर अरेस्टAEDO परीक्षा धांधली मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार; कई भर्ती परीक्षाओं में सेटिंग के मिले सबूतटूटने से बचा सीएम थलापति विजय का घर, पत्नी संगीता ने तलाक की याचिका वापस लीबिहार में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, 71 लाख की खेप बरामद; एक तस्कर गिरफ्तारछात्रों पर AK47 से गोली किसके आदेश पर चलाई गई? केंद्र और बिहार सरकार से तेजस्वी यादव का सीधा सवालकुरकुरे की आड़ में नेपाल से गांजे की तस्करी, बॉर्डर पर पकड़ी गई बड़ी खेप, दो स्मगलर अरेस्ट

New Delhi Railway Station Stampede : दिल्ली हादसे के बाद बिहार के सभी रेलवे स्टेशनों पर हाई अलर्ट, प्लेटफॉर्म बदलने पर रोक; यह काम होने पर नहीं मिलेगी एंट्री

New Delhi Railway Station Stampede : अब भीड़ को देखते हुए पटना जंक्शन सहित प्रमुख स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन की रणनीति बनाई गई है। इसके तहत नई दिल्ली स्टेशन पर हादसे के बाद रेलवे बोर्ड ने सभी जोनों को सख्त निर्देश दिया है।

New Delhi Railway Station Stampede
पटना जंक्शन
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

New Delhi Railway Station Stampede : दिल्ली में हुए हादसे के बाद बिहार के सभी रेलवे स्टेशन को लेकर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही रेलवे ने कुंभ जाने वाले यात्रियों के लिए भी अब मापदंड कर दिए हैं। आज सुबह दानापुर डीआरएम ने फर्स्ट बिहार से बातचीत करते हुए कहा है कि दिल्ली हादसे के बाद भी बिहार में भी रेलवे अलर्ट मोड पर पहले से अधिक गति से आ गई है और इसको लेकर नियमों में कुछ बदलाव किए गए हैं। 


जानकारी के मुताबिक, अब भीड़ को देखते हुए पटना जंक्शन सहित प्रमुख स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन की रणनीति बनाई गई है। इसके तहत नई दिल्ली स्टेशन पर हादसे के बाद रेलवे बोर्ड ने सभी जोनों को सख्त निर्देश दिया है। छठ मॉडल की तर्ज पर पटना जंक्शन, दानापुर स्टेशन पर शिफ्ट वार अफसरों की तैनाती की गई है। इसके तहत पटना जंक्शन सहित अन्य स्टेशनों में होल्डिंग एरिया बनाया जा रहा है।


वहीं रेलवे ने यह तय किया है कि अब स्टेशन परिसर में भीड़ की स्थिति के अनुसार ही यात्रियों को प्रवेश मिलेगा। इसको साथ ही सभी रेल मंडलों के वॉर रूम को एक्टिव किया गया है। स्टेशन परिसर में आरपीएफ बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। रेल महाप्रबंधक ने की सभी डीआरएम के साथ ऑनलाइन बैठक कि है। ट्रेनों का प्लेटफॉर्म अचानक बदलने की सख्त मनाही है। रेलवे अनाउंसमेंट सिस्टम के अलावा माइक से हर जगह उद्घोषणा के निर्देश दिया गया है। 


इसके साथ ही प्रयागराज जाने वाली महाकुंभ स्पेशल समेत सभी अन्य ट्रेनों में लोगों की खचाखच भीड़ जा रही है। जिन लोगों का ट्रेनों में पहले से रिजर्वेशन है वो लोग स्टेशन पर ही छूट जा रहे हैं। भारी भीड़ ट्रेन की सभी बोगियों में नजर आ रही है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ में जान गंवाने वालों में 9 लोग बिहार के भी थे। बिहार के अहम स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म पर भी यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो रही है।


इधर, बिहार के सभी रेलवे स्टेशनों को हाई अलर्ट कर दिया गया है। एडीजी रेलवे को इसकी निरंतर मॉनिटरिंग का निर्देश दिया गया है। सीसीटीवी से लगातार निगरानी रखी जा रही है। सभी स्थिति पर नजर बनाए रखने के लिए कहा गया है। डीजीपी ने इसे लेकर निर्देश दिया है।