ब्रेकिंग
BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR

हीरो साइकिल फैक्ट्री के पास धू-धूकर जल गया कंटेनर, आग में झुलसने के कारण चालक की मौत; लाखों का नुकसान

PATNA : बिहार की राजधानी पटना से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां बिजली की तार के संपर्क में आने से ट्रक में आग लग गयी। इस घटना में ट्रक चालक की मौके पर मौत हो गयी। ट्र

हीरो साइकिल फैक्ट्री के पास धू-धूकर जल गया कंटेनर, आग में झुलसने के कारण चालक की मौत; लाखों का नुकसान
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार की राजधानी पटना से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां बिजली की तार के संपर्क में आने से ट्रक में आग लग गयी। इस घटना में ट्रक चालक की मौके पर मौत हो गयी। ट्रक में लुधियाना से साइकिल के पार्ट्स लोडकर लाए जा रहे थे। करीब 16 लाख रुपए का नुकसान बताया जा रहा है। 


मिली जानकारी के अनुसार, पटना में दर्दनाक घटना सामने आयी है। यहां देर रात एक ट्रक में अचानक आग लग गयी। इस अगलगी की घटना में चालक की मौत हो गयी। यह घटना बिहटा के अमहरा स्थित हीरो साइकिल फैक्ट्री के समीप की है। जानकारी के अनुसार 11 हजार बिजली के संपर्क में आने से कंट्रेनर ट्रक में आग लग गयी। 


वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद आईआईटी थाना और स्थानीय दमकल की टीम मौके पर पहुंचीं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है। हालांकि,कंटेनर ट्रक में रखे हीरो साइकिल का सामान जलकर नष्ट हो गया है। मृतक चालक की पहचान जय प्रकाश राम रोहतास जिले का निवासी था। मौत की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। 


इसके अलावा साइकिल फैक्ट्री में मौजूद सिक्योरिटी इंचार्ज ने बताया कि शनिवार की रात 1.45 बजे के आसपास की घटना है। कंटेनर ट्रक लुधियाना से बिहटा हीरो साइकिल फैक्ट्री के लिए सामान लेकर पहुंची थी। इसी दौरान फैक्ट्री के पास पहले से 11 हजार का बिजली का तार टूट कर सड़क पर गिरा हुआ था, जिसके संपर्क में ट्रक चालक आ गया। 


उधर, इस घटना को लेकर आईआईटी अमहरा थाना के थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि बिजली के संपर्क में आने से आग लग गई। संपर्क में आने से ट्रक का चालक की मौत हो गयी है। उन्होंने बताया कि इस मामले में छानबीन की जा रही है। क्षति का भी आंकलन किया जा रहा है। करीब 16 लाख का नुकसान बताया जा रहा है।