ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

'हैलो गाइज, गर्लफ्रेंड के कारण जान देने जा रहा...', पेड़ पर चढ़कर रिल्स बनाने के दौरान हुआ हादसा

PATNA : बिहार की राजधानी पटना से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बिहार के पटना में मालसलामी थाना क्षेत्र के पीरदमरिया घाट पर गंगा तट पर स्थित पे

'हैलो गाइज, गर्लफ्रेंड के कारण जान देने जा रहा...',  पेड़ पर चढ़कर रिल्स बनाने के दौरान हुआ हादसा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार की राजधानी पटना से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बिहार के पटना में मालसलामी थाना क्षेत्र के पीरदमरिया घाट पर गंगा तट पर स्थित पेड़ पर चढ़कर रिल्स व वीडियो बनाता युवक की डूबकर मौत हो गई। मृतक की पहचान अमित यादव उर्फ हटेला के रूप में की गई है। 


जानकारी के अनुसार, पटना में मालसलामी थाना क्षेत्र के पीरदमरिया घाट पर गंगा तट पर स्थित पेड़ पर चढ़कर रिल्स व वीडियो बनाता युवक की डूबकर मौत हो गई। मृतक की पहचान अमित यादव उर्फ हटेला के रूप में की गई है। यह घटना बुधवार शाम की बताई जा रही है। मालसलामी थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह और युवक के पिता बैजू प्रसाद यादव ने बताया कि गंगा नदी के बीच में स्थित पेड़ पर चढ़कर अमित फोटो व वीडियो बना रहा था। उसी दौरान उसका पेड़ से पैर फिसल गया और वो गंगा नदी में गिर गया है। जिससे उसकी मौत हो गई है। 


वहीं,  इस हादसा की खबर स्थानीय लोगों द्वारा परिजनों की दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की मदद से गंगा मे सर्च आपरेशन चलाया। जिसमें पुलिस को सफलता नहीं मिली। थानाध्यक्ष ने बताया कि गुरुवार को भी एसडीआरएफ की टीम डूबे युवक को गंगा नदी में तलाश रही है। 


हालांकि चर्चा है कि युवक अमित फेसबुक लाइव आने के बाद गंगा नदी मे छलांग लगाया है। इस मौत की वजह पारिवारिक विवाद भी निकलकर आ रहा है. पुलिस और पिता इसे आत्महत्या नहीं हादसा मान रहे हैं। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह का कहना है कि डूबे युवक की तलाश की जा रही है। पुलिस घटना से जुड़ी प्रत्येक विंदू पर छानबीन कर रही है।