ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार में हीट वेव से 24 घंटे में 13 की मौत, 19 जून तक लू चलने की चेतावनी

PATNA: बिहार में प्रचंड गर्मी और चिलचिलाती धूप से लोग परेशान हैं। हीट वेव की वजह से लोगों की जान भी जा रही है। बिहार में बीते 24 घंटे के भीतर अब तक 13 लोगों की मौत हो गयी है।

बिहार में हीट वेव से 24 घंटे में 13 की मौत, 19 जून तक लू चलने की चेतावनी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में प्रचंड गर्मी और चिलचिलाती धूप से लोग परेशान हैं। हीट वेव की वजह से लोगों की जान भी जा रही है। बिहार में बीते 24 घंटे के भीतर अब तक 13 लोगों की मौत हो गयी है। मौसम विभाग ने 19 जून तक लू चलने की चेतावनी जारी की है। 


ऐसे में अभी फिलहाल इस भीषण गर्मी से बचने की जरूरत है। 18 से 22 जून के बीच इस भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। इस दौरान तेज बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जतायी है। बिहार में 24 घंटे के अंदर हीट वेव से 13 लोगों की जान चली गयी है। औरंगाबाद में 5, सारण में 3, गया में 3, रोहतास में 1 और भोजपुर में 1 की मौत भीषण गर्मी और लू के कारण हो गयी है। 


औरंगाबाद में जिन पांच की मौत हीट वेव से हुई है उनकी पहचान फेसर थाना क्षेत्र में बसडीहा कला गांव निवासी 70 वर्षीय बलराम साव, महुआ धमकी निवासी अमित चौधरी, बारुण के जनकोप गांव निवासी विजेंद्र चंद्रवंशी, ओबरा की सुमित्रा देवी और एक महिला बस यात्री के रूप में हुई है। महिला बस यात्री महाराष्ट्र के पुणे की रहने वाली थी उनकी पहचान 35 वर्षीय सुनैना देवी के रूप में हुई है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। वही सारण में मस्जिद के इमाम समेत 3 लोगों की मौत हो गयी है। रोहतास में एक किसान की भी जान चली गयी है। वही गया जंक्शन पर 3 यात्रियों की लू लगने से मौत हो गयी है जबकि भोजपुर के नवादा थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा चालक की मौत हो गयी। 

टैग्स