ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

BPSC Exam: BPSC परीक्षा मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, SC से परीक्षा को रद्द करने की मांग

बिहार में 70वीं बीपीएससी परीक्षा को लेकर मचे घमासान के बीच आज सुप्रीम कोर्ट में इस मामले पर सुनवाई होगी. याचिकाकर्ताओं ने पूरी परीक्षा को रद्द करने की मांग की है.

BPSC Exam
बीपीएससी परीक्षा पर सुप्रीम सुनवाई
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BPSC Exam: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने की मांग वाली याचिका आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। याचिकाकर्ता ने परीक्षा में व्यापक धांधली का आरोप लगाते हुए इसकी जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से या सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में कराने की मांग की गई है।


इसके अलावा, याचिका में प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के लिए जिम्मेदार पटना के डीएम और एसपी के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की गई है। याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट से इस मामले में शीघ्र सुनवाई का अनुरोध किया था और जिसपर कोर्ट ने 7 जनवरी, मंगलवार को इस मामले को उचित पीठ के समक्ष सूचीबद्ध करने का आश्वासन दिया था।


दरअसल, बिहार में 70वीं बीपीएससी परीक्षा को लेकर घमासान मचा हुआ है। बीते साल 13 दिसंबर को बिहार के नौ सौ से अधिक परीक्षा केंद्रों पर बीपीएससी की परीक्षा आयोजित की गई थी लेकिन पटना के बापू परीक्षा केंद्र पर पेपर बांटने में देरी के आरोप को लेकर अभ्यर्थियों ने भारी हंगामा कर दिया था। इस दौरान परीक्षा केंद्र पर तैनात निरीक्षक राम इकबाल सिंह को दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई थी।


इसके बाद अभ्यर्थियों ने भारी बवाल किया। पेपर लीक होने के भी कथित आरोप लगाए गए। जिसके बाद बीपीएससी ने बापू परीक्षा केंद्र के एग्जाम को रद्द कर दियाथा। इसके बाद से ही बीपीएससी अभ्यर्थी सड़क पर उतर कर हंगामा कर रहे हैं और पूरी परीक्षा को रद्द कर फिर से एग्जाम आयोजित करने की मांग कर रहे हैं। उधर, आयोग ने बापू परीक्षा केंद्र की रद्द हुए एग्जाम को 4 जनवरी को आयोजित किया था और जल्द ही रिजल्ट जारी करने की भी बात कही थी।