ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

हर्ष राज हत्याकांड: पटना यूनिवर्सिटी ने पांच छात्रों को निष्कासित किया, रिजल्ट पर भी लगाई रोक

PATNA: पटना में बेखौफ अपराधियों ने इसी साल 27 मई को बीएन कॉलेज के छात्र हर्ष राज की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। हर्ष परिक्षा देकर कॉलेज से निकल रहा था, तभी बदमाशों ने उसके ऊपर हमला ब

हर्ष राज हत्याकांड: पटना यूनिवर्सिटी ने पांच छात्रों को निष्कासित किया, रिजल्ट पर भी लगाई रोक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: पटना में बेखौफ अपराधियों ने इसी साल 27 मई को बीएन कॉलेज के छात्र हर्ष राज की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। हर्ष परिक्षा देकर कॉलेज से निकल रहा था, तभी बदमाशों ने उसके ऊपर हमला बोल दिया था और उसकी जान ले ली थी। हर्ष की हत्या को पूरी प्लानिंग के साथ अंजाम दिया गया था। घटना को अंजाम देने से पहले उसकी रेकी की गई थी और बाद में कॉलेज कैंपस में ही बदमाशों ने उसे मार डाला था।


इस मामले में पटना यूनिवर्सिटी ने कॉलेज के पांच आरोपी छात्रों को निष्कासित कर दिया है। इसके साथ ही उनके रिजल्ट पर भी अगले आदेश तक रोक लगया दिया है। विश्वविद्यालय की तरफ से इसको लेकर एक पत्र भी जारी किया गया है। जिसमें हत्याकांड में शामिल पांच छात्रों को निष्कासित किए जाने की जानकारी दी गई है।


जिन आरोपी छात्रों को निकाला गया है, उसमें सत्र 2022-25 के पटना कॉलेज के छात्र शिवम कुमार, 2021-2024 सत्र के छात्र आर्यन कुमार, 2021-2024 सत्र के ही मोहित कुमार, इसी सत्र के उदय कुमार और 2022-25 सत्र के स्टूडेंट प्रियरंजन शामिल है। इन सभी के रिजल्ट पर अगले आदेश तक विश्वविद्यालय ने रोक लगा दिया है। 


बता दें कि छात्र हर्ष राज की हत्या से सनसनी फैल गई है। हर्ष का सियासी कनेक्शन भी रहा है। मृतक छात्र हर्ष बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी के परिवार के काफी करीब था और अशोक चौधरी के बेटी शांभवी चौधरी हर्ष को अपना भाई मानती थी। हर्ष अपनी मुंहबोली बहन शाम्भवी के लिए समस्तीपुर में चुनाव प्रचार करने भी गया था। हर्ष छात्र संघ का चुनाव लड़ना चाहता था। करीब एक महीने पहले यूनिवर्सिटी में डांडिया नाइट का प्रोग्राम हुआ था और इसी कार्यक्रम के मैनेजमेंट को लेकर छात्रों के गुटों में विवाद चल रहा था।