ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

हरियाली यात्रा पर आज से फिर निकलेंगे सीएम नीतीश, छठे चरण में आठ जिलों की करेंगे यात्रा

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जन-जीवन-हरियाली यात्रा का छठे चरण की शुरुआत आज से होगी. शनिवार से सीएम 8 जिलों के लिए चार दिवसीय यात्रा पर निकलेंगे. सीएम शनिवार को सबसे पहल

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जन-जीवन-हरियाली यात्रा का छठे चरण की शुरुआत आज से होगी. शनिवार से सीएम 8 जिलों के लिए चार दिवसीय यात्रा पर निकलेंगे. सीएम शनिवार को सबसे पहले बेगूसराय में जन-जीवन-हरियाली यात्रा के कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. बेगूसराय के साहेबपुरकमाल प्रखंड की सादपुर पूर्वी पंचायत में 11 बजे सीएम विभिन्न योजनाओं का अवलोकन करेंगे.


सबसे पहले बेगूसराय जायेंगे सीएम
जन-जीवन-हरियाली यात्रा का छठे चरण में सीएम नीतीश बेगूसराय, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, कटिहार, अररिया और पूर्णिया जिले में यात्रा करेंगे. शनिवार को बेगूसराय जाने के बाद सीएम खगड़िया निकलेंगे. जहां  बेलदौर प्रखंड के तेलिहार गांव में योजनाओं का निरीक्षण और जागरूकता सम्मेलन को संबोधित करेंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर में सहरसा के कहरा प्रखंड की दीवारी पंचायत के विषहरी स्थान पर योजनाओं का निरीक्षण करेंगे.



रविवार को तीन जिलों में करेंगे दौरा
चार दिवसीय यात्रा के दूसरे दिन रविवार को सीएम मधेपुरा के सिंहेश्वर प्रखंड के गौड़ीपुर गांव जायेंगे. रविवार को ही वह सुपौल के पिपरा प्रखंड के  सखुआ गांव जायेंगे और जागरूकता सम्मेलन को संबोधित करेंगे. इसके बाद दोपहर तीन बजे वह सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिलाें की समीक्षा बैठक सुपौल समाहरणालय में करेंगे.



अररिया कॉलेज परिसर पार्क का सीएम करेंगे उद्घाटन
तीसरे दिन सीएम नीतीश कटिहार के कोढ़ा प्रखंड की रौतार पंचायत जायेंगे. इसके बाद वह अररिया जिले के हयातपुर पंचायत जायेंगे और दोपहर में  अररिया कॉलेज के परिसर पार्क का उद्घाटन करेंगे. साथ ही किशनगंज जिले के ठाकुरगंज पंचायत में पोखर के जीर्णोद्धार और प्रदर्शनी का निरीक्षण करेंगे. छठे चरण के आखिरी दिन सीएम पूर्णिया के धमदाहा प्रंखड के रूपसपुर खगहा में योजना का अवलोकन और दोपहर एक बजे पूर्णिया समाहरणालय में पूर्णिया, अररिया, किशनगंज और कटिहार जिलाें की समीक्षा बैठक करेंगे.



टैग्स