ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

हरिद्वार के बहाने बैंकॉक में मस्ती करने गया था पटना का कारोबारी, पुलिस ने खोल दी पोल

PATNA : परिजनों से झूठ बोलकर बैंकाक में जाकर मस्ती करने वाले पटना के एक बिजनेसमैन को झूठ बोलना महंगा पड़ा है. लॉकडाउन के दौरान आराम फरमा रहे कारोबारी को उस वक्त झटका लगा जब स्वास्थ

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : परिजनों से झूठ बोलकर बैंकाक में जाकर मस्ती करने वाले पटना के एक बिजनेसमैन को झूठ बोलना महंगा पड़ा है. लॉकडाउन के दौरान आराम फरमा रहे कारोबारी को उस वक्त झटका लगा जब स्वास्थ्य विभाग की टीम उनकी जांच करने घर पर पहुंच गई.

बिजनेसमैन के गांव पहुंचे स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जब घर पर थाईलैंड जाने का पर्चा चस्पा करते हुए क्वारेंटाइन का आदेश दिया तो उनके परिजनों के होश उड़ गए. परिजनों को पता ही नहीं था कि वे हरिद्वार जाने की बात कहकर  थाईलैंड मस्ती करने गए थे. मामला पटना से सटे मसौढ़ी का है. जहां एक बिजनेसमैन अपने घर में हरिद्वार यात्रा पर जाने की बात कर कर निकले थे और कंपनी प्रदत विदेशी टूर में थाईलैंड चले गए. तीन दिवसीय विदेशी दौरे में बैंकॉक घूम कर आए लेकिन उन्होंने परिवार वालों से  छुपाने के लिए परिवारवालों और गांववालों के बीच हरिद्वार का प्रसाद वितरण किया.

कोरोना संक्रमण और पूरे देश में लॉकडाउन के बाद भी  बिजनेसमैन की जिंदगी आराम से कट रही थी. मगर विदेश से लौट कर आने वालों की सूची के अनुसार जब स्वास्थय विभाग की टीम  उनके दरवाजे पर जांच करने पहुंची तो उनका विदेशी दौरे का राज खुल गया. कारोबारी के घर वाले को तो यकीन ही नहीं हुआ कि वह हरिद्वार बोलकर बैंकॉक गए थे. मामले की जानकारी मिलते ही  परिजनों का आक्रोश फूट गयाऔर उन्हें परिजनों के गुस्से को झेलना पड़ रहा है. वहीं गांव वाले लोग भी इस घटना से आश्चर्य में हैं कि बैंकॉक जाने के बाद भी कारोबारी ने हरिद्वार का प्रसाद पूरे गांव में क्यों बांटा था.