ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

हनुमंत कथा का आज आखरी दिन, बाबा बागेश्वर के दरबार में जुटेंगे लाखों श्रद्धालु

PATNA : पटना के नौबतपुर स्थित रेत पाली गांव में आयोजित हनुमत कथा का आज पांचवां और आखिरी दिन है। आज के दिन बागेश्वर बाबा पंडित धर्मेंद्र शास्त्री हनुमत कथा का पाठ करेंगे। आज अंतिम द

हनुमंत कथा का आज आखरी दिन, बाबा बागेश्वर के दरबार में जुटेंगे लाखों श्रद्धालु
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : पटना के नौबतपुर स्थित रेत पाली गांव में आयोजित हनुमत कथा का आज पांचवां और आखिरी दिन है। आज के दिन बागेश्वर बाबा पंडित धर्मेंद्र शास्त्री हनुमत कथा का पाठ करेंगे। आज अंतिम दिन होने के कारण अपार जनसमूह उमड़ने की संभावना जताई जा रही है। 13 से 17 मई तक आयोजित होने वाले हनुमत कथा में बिहार के अलावा दूसरे राज्यों के भी लाखों श्रद्धालु पहुंचे हैं।


इससे पहले चौथे दिन बाबा बागेश्वर का ने देर रात अपने निवास स्थल पर दिव्य दरबार लगाया था जिसमें लोगों की सामूहिक अर्जी लगी थी। इस दौरान बाबा ने अपने भक्तों को भभूति भी बांटी थी। इस दौरान बाबा बागेश्वर ने कहा कि भारत के हिंदू राष्ट्र बनाने की ज्वाला बिहार से जलेगी और एक दिन ऐसा आएगा जब भारत पूरी तरह से हिंदू राष्ट्र बन जाएगा।


वहीं लोगों की असीम श्रद्धा को देखते हुए बाबा बागेश्वर ने मंच से ऐलान किया था कि वह जल्द ही वापस बिहार आएंगे और फिर से लोगों की पर्ची खोलेंगे। पंडित धर्मेंद्र शास्त्री ने बताया था कि उनका अगला दरबार गया में लगने वाला है। उन्होंने कहा था कि 29 सितंबर को गया में वह दिव्य दरबार लगाएंगे।


आपको बताते चलें कि बाबा बागेश्वर के बिहार आगमन को लेकर काफी सियासत तेज हुई है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा है कि वह किसी बाबा को नहीं जानते हैं। वहीं राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने वाह बागेश्वर को मदारी करार दे दिया। इसके साथ ही साथ सीएम नीतीश कुमार ने भी यह स्पष्ट कर दिया कि देश संविधान से चलेगा और इस संविधान में कहीं भी हिंदू राष्ट्र की कोई परिकल्पना नहीं रखी गई है।