ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

हमारे परिवार से डरे हुए हैं PM मोदी, बोले तेजस्वी यादव ... तीसरे चरण के चुनाव के बाद उंगली चबाने लगे हैं BJP के नेता

PATNA : राजद चीफ लालू प्रसाद यादव ने कहा कि मुसलमानों को पूरा रिजर्वेशन मिलना चाहिए। लालू ने पीएम नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी संविधान और लोकतंत्र को ख

हमारे परिवार से डरे हुए हैं PM मोदी, बोले तेजस्वी यादव ...  तीसरे चरण के चुनाव के बाद उंगली चबाने लगे हैं BJP के नेता
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : राजद चीफ लालू प्रसाद यादव ने कहा कि मुसलमानों को पूरा रिजर्वेशन मिलना चाहिए। लालू ने पीएम नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी संविधान और लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं, ये बात जनता समझ गई है। इसके बाद पीएम ने इसका पूरजोर तरीके से पलटवार किया।तब आकर लालू ने सफाई भी दी। इसके बाद अब इस मामले में तेजस्वी ने भी अपना बयान दिया है। तेजस्वी ने कहा कि मोदी कब नहीं बोलते हैं हमलोग पर। 


तेजस्वी यादव ने कहा कि, पीएम मोदी कब नहीं लालू जी पर नहीं बोलते हैं। वह तो हमलोग पर ही दिन भर बोलते रहते हैं। आप खुद देखिए कि पीएम दूसरे राज्य में जाकर मुझे गाली देते हैं। तो सही बात तो यह है कि वह लोग खुद हमसे डरे हुए हैं और हमसे भयभीत हैं। हमने तो पहले ही बोला की वो पीरजादे हैं कुछ भी कह सकते हैं।


इसके आगे तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी विशुद्ध रूप से आरक्षण विरोधी है। बिहार में मात्र 𝟏𝟕 महीनों में हमारी सरकार ने राजद के सामाजिक न्याय, नीतियों एवं प्रतिबद्धता के चलते देश में प्रथम बार जातिगत गणना करवाने तथा आरक्षण सीमा बढ़ाकर 𝟕𝟓% करने का ऐतिहासिक कार्य किया। हमारी पहल पर ही बिहार कैबिनेट ने राज्य सरकार की नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में वंचित जातियों का आरक्षण 𝟓𝟎% से बढ़ाकर 𝟔𝟓 प्रतिशत किए जाने संबंधी संशोधित प्रावधानों को संविधान की 𝟗वीं अनुसूची में शामिल करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार से बारम्बार अनुरोध किया। लेकिन आरक्षण विरोधी बीजेपी सरकार ने गलत मंशा के चलते अभी तक इसे 𝟗वीं अनुसूची में नहीं डाला है।


वहीं, तेजस्वी ने कहा कि हम तो पहले से ही कहते रहे हैं कि कर्पूरी ठाकुर ने सभी लोगों को आरक्षण दिया है। तो इसमें अलग क्या है। जब हमारी सरकार थी तो वहां महागठबंधन का तो किसका किसका आरक्षण बढ़ा यह भी देख लीजिए आप।पीएम मोदी अच्छी तरीके से जानते है कि इस बार उनका सत्ता से दूर होना तय है। इस बार बिहार के साथ देश की जनता तानाशाह सरकार को हटाना चाहती है।


उधर, तेजस्वी ने बीते कल हुए तीसरे चरण के चुनाव को लेकर कहा कि तीसरे चरण के चुनाव के बाद हम लोग अच्छे पोजीशन में हैं जो लोग चुनाव से पहले कुछ और समझते थे अब तीसरे चरण के चुनाव के बाद उंगली चबाने लगे हैं। हम लोग पूरी तरह से बेफिक्र हैं क्योंकि कि चार जून को इंडिया की सरकार बनने जा रही है।