ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

हम के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, पार्टी ने किया आधिकारिक एलान

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जेडीयू और आरजेडी की ओर से अपने उम्मीदवारों को सिंबल दे दिया गया है. सीपीआई, सीपीएम और माले ने भी अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है.

हम के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, पार्टी ने किया आधिकारिक एलान
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जेडीयू और आरजेडी की ओर से अपने उम्मीदवारों को सिंबल दे दिया गया है. सीपीआई, सीपीएम और माले ने भी अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने भी अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा 7 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है. पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी इमामगंज सीट से हम के उम्मीदवार होंगे.



हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की ओर से जारी लिस्ट के मुताबिक पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के दामाद देवेंद्र मांझी मखदुमपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे. हम प्रवक्ता दानिश रिजवान ने बताया कि बाराचट्टी से ज्योति देवी, कुटुम्बा से श्रवण भुईंयाँ, कस्बा से राजेंद्र यादव, सिकन्दरा से प्रफुल्ल माँझी और टेकारी से अनिल कुमार हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के उम्मीदवार होंगे. 


हम के उम्मीदवारों की लिस्ट - 


1. इमामगंज से जीतन राम माँझी

2. बाराचट्टी से ज्योति देवी,

3. कुटुम्बा से श्रवण भुईंयाँ,

4. कस्बा से राजेंद्र यादव,

5. सिकन्दरा से प्रफुल्ल माँझी,

6. टेकारी से अनिल कुमार,

7. मखदुमपुर से देवेंद्र माँझी होंगे उम्मीदवार