ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

HAM ने छोड़ा तेजस्वी का साथ, कास्ट पॉलिटिक्स करने का लगाया आरोप

PATNA : गोपालगंज नरसंहार के मुद्दे पर नीतीश सरकार के खिलाफ लड़ाई का ऐलान कर चुके नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का साथ उनके सहयोगी दल हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा(हम) ने छोड़ दिया है। हम न

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

PATNA : गोपालगंज नरसंहार के मुद्दे पर नीतीश सरकार के खिलाफ लड़ाई का ऐलान कर चुके नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का साथ उनके सहयोगी दल हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा(हम) ने छोड़ दिया है। हम ने तेजस्वी यादव के इस सियासत को कास्ट पॉलिटिक्स बताया है।  बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा सिंदुआरी, नवादा अररिया जहानाबाद में दलितों के साथ घटना घटी तो उनके लिए कुछ नहीं किया गया।  जीतन राम मांझी ने कहा कि एक घटना को इश्यू नहीं बनाना चाहिए। महागठबंधन के सभी दलों को साथ मिलकर ये विरोध करना चाहिए था।


बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होनें कहा कि तेजस्वी यादव खुद को बड़ा समझ रहे हैं अकेले किसी एक घटना को मुद्दा बना रहे हैं। जीतन राम मांझी ने कहा बिहार में सिंदुआरी, नवादा अररिया जहानाबाद में दलितों के साथ घटना घटी तो उन्होनें कोई कदम नहीं उठाया।  जीतन राम मांझी ने कहा कि एक घटना को इश्यू नहीं बनाना चाहिए।


जीतन राम मांझी ने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन अलग बात है लेकिन बिहार के लॉ एंड आर्डर की स्थिति संतोषजनक नहीं है। विपक्ष का काम है अगर कोई अपराध की घटना होती है तो उसका विरोध करना। उन्होनें कहा कि विरोधी दल एकजुट होकर काम नहीं कर रहा है। मांझी ने कहा कि सबलोग मिलजुल कर किसी भी मुद्दे का विरोध करते तो परिस्थितियां अलग होती है। अगर विरोध मार्च भी करना था साथ करते । लेकिन तेजस्वी यादव चंद लोगों के हाथ की कठपुतली बन कर अपनी मनमानी कर रहे हैं। किसी को कुछ समझ नहीं रहे हैं। लालू यादव को जेल भेजवाने लोग उनके खासम-खास बने हुए हैं। 


हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रवक्ता विजय यादव ने कहा है कि तेजस्वी यादव जगदानंद सिंह के इशारे पर जातीय लड़ाई की गोलबंदी कर रहे हैं। पार्टी प्रवक्ता विजय यादव ने आरोप लगाया है कि तेजस्वी यादव सूबे में दलितों के खिलाफ हो रहे अपराध के मामलों में चुप्पी साध लेते हैं, लेकिन गोपालगंज में जातीय गोलबंदी के कारण तेजस्वी यादव खुलकर मोर्चा ले रहे हैं। तेजस्वी यादव ने कोंच हत्याकांड पर चुप्पी साध ली है।  उन्होनें कहा कि सूबे के दलितों की हत्या और बलात्कार मामले पर भी तेजस्वी की चुप्पी निराशाजनक है। 


टैग्स