ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

बिहार : हल्दी के दिन दूल्हे की मौत, घर में शहनाई बजने की जगह पसरा मातम

PATNA : हल्दी की रस्म के दिन दूल्हे की मौत हो जाने से परिवार में खुशी का माहौल मातम में तब्दील हो गया. यह हैरान कर देने वाली घटना पटना की है जहां पटना-गया रेलखंड के तारेगना स्

बिहार : हल्दी के दिन दूल्हे की मौत, घर में शहनाई बजने की जगह पसरा मातम
First Bihar
2 मिनट

PATNA : हल्दी की रस्म के दिन दूल्हे की मौत हो जाने से परिवार में खुशी का माहौल मातम में तब्दील हो गया. यह हैरान कर देने वाली घटना पटना की है जहां पटना-गया रेलखंड के तारेगना स्टेशन पर डाउन जनशताब्दी एक्सप्रेस से अपनी शादी के लिए अपनी बहन के परिवार को रांची से लेकर आ रहे युवक की प्लेटफार्म से ट्रैक पर गिर जाने और ट्रेन से कट जाने के कारण मौत हो गई. 


घटना के बाद जीआरपी ने मौके से शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया. तारेगना जीआरपी थाना अध्यक्ष सुरेश राम ने बताया कि शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है. इधर शव के घर पहुंचते ही कोहराम मच गया. 


बता दें की दानापुर के तकियापुर के रहने वाले रमन जायसवाल के 29 वर्षीय बेटे रौशन जायसवाल की शादी 26 मई को होनी थी. अपनी शादी के लिए वह रांची के रातू रोड लक्ष्मीनगर पिस्का मोड़ में रह रही अपनी बहन नीतू कुमारी, भगिना और भगिनी को लेकर जनशताब्दी से अपने घर दानापुर आ रहा था. रात में 9:30 बजे के आसपास जब ट्रेन तारेगना स्टेशन पर पहुंची तो रौशन पानी की बोतल लेकर पानी भरने स्टेशन पर उतरा. उसी क्रम में ट्रेन खुल गई. उस वक्त ट्रेन पकड़ने के क्रम में रौशन का पैर फिसल गया और वह ट्रेन के नीचे आ गया जहां उसकी दर्दनाक मौत हो गई. 


परिजनों ने बताया कि रौशन की गुरुवार के दिन ही हल्दी की रस्म होनी थी. गुरुवार को मृतक रौशन का शव जब उसके घर पहुंचा तो घर में कोहराम मच गया. मृतक की बहन नीतू कुमारी ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कराया है. मृतक रौशन माता-पिता का इकलौता बेटा था.  

टैग्स