ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

हाजीपुर स्थित पासवान चौक पर बनेगा फ्लाई ओवर, गांधी सेतु के बाद लगने वाले जाम से मिलेगा निजात

PATNA : बिहार सरकार गांधी सेतु के बाद हाजीपुर स्थित पासवान चौक पर फ्लाईओवर का निर्माण कराएगी. सरकार की तरफ से पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने आज बिहार विधान परिषद में इसकी जानकारी

हाजीपुर स्थित पासवान चौक पर बनेगा फ्लाई ओवर, गांधी सेतु के बाद लगने वाले जाम से मिलेगा निजात
Anamika
2 मिनट

PATNA : बिहार सरकार गांधी सेतु के बाद हाजीपुर स्थित पासवान चौक पर फ्लाईओवर का निर्माण कराएगी. सरकार की तरफ से पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने आज बिहार विधान परिषद में इसकी जानकारी दी है. नितिन नवीन ने कहा है कि पासवान चौक पर लगने वाले जाम से लोगों को अगले कुछ वर्षों में मुक्ति मिल जाएगी, क्योंकि वहां फ्लाईओवर बनाने का प्रस्ताव है.

दरअसल बिहार विधान परिषद में प्रश्नोत्तर काल के दौरान जेडीयू के एमएलसी गुलाम गौस ने यह मामला उठाया, जिसके बाद पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने इसकी जानकारी दी.

इस सवाल के जवाब में सरकार ने बताया कि गांधी सेतु के सामने पासवान चौक और गांधी सेतु के समानांतर बनने वाले पुल की कनेक्टिविटी के लिए पासवान चौक पर फ्लाईओवर का निर्माण कराया जाएगा. इस दौरान कांग्रेस एमएलसी प्रेमचंद्र मिश्रा ने गांधी सेतु के पुनर्निर्माण में घटिया स्टील के इस्तेमाल का मामला भी उठाया, लेकिन पथ निर्माण मंत्री ने इस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया. एमएलसी देवेश चंद्र ठाकुर ने भी इस मामले में कहा कि पासवान चौक पर फ्लाईओवर का निर्माण कराना बेहद जरूरी है क्योंकि गांधी सेतु के बाद यहां सबसे ज्यादा जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ता है.