ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

हाजीपुर के कारोबारी की पटना में ईंट-पत्थर से कूचकर मर्डर, सकते में पुलिस

PATNA : राजधानी पटना में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि अपराधी बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रह जा रही है. ताजा मामला प

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि अपराधी बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रह जा रही है. 

ताजा मामला पटना सिटी के दीदारगंज थाना इलाके की है. जहां रविवार की देर रात एनएच-30 के पास सड़क निर्माण स्थल के पास से पुलिस ने एक शख्स की लाश बरामद की. मृतक की पहचान हाजीपुर के 35 साल के हार्डवेयर कारोबारी पंकज कुमार के रूप में हुई है. 

बताया जा रहा है कि पंकज की ईंट-पत्थर से कूच-कूचकर हत्या कर दी गयी है. मौके से पुलिस ने कारोबारी की बाइक भी बरामद की है. वहीं कारोबारी की हत्या की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक के भाई ने भूमि विवाद को लेकर रौशन सिंह पर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस के अनुसार, दूसरी जगह हत्या कर शव को लाकर यहां फेंक दिया गया है. वहीं पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है.