ब्रेकिंग
2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप

है हिम्मत तो चालान काटो ! CM नीतीश कुमार ने 'खुल्लमखुला' तोड़ा ट्रैफिक रूल, देखती रही गई पटना पुलिस

PATNA : आखिर चालान काटे तो कौन काटे, है हिम्मत तो चालान काट के दिखाएं। यह बातें हम नहीं बल्कि विपक्षी दलों के नेताओं के तरफ से सीएम नीतीश कुमार के सीट बेल्ट नहीं पहनने को लेकर

है हिम्मत तो चालान काटो ! CM नीतीश कुमार ने 'खुल्लमखुला' तोड़ा ट्रैफिक रूल, देखती रही गई पटना पुलिस
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : आखिर चालान काटे तो कौन काटे, है हिम्मत तो चालान काट के दिखाएं। यह बातें हम नहीं बल्कि विपक्षी दलों के नेताओं के तरफ से सीएम नीतीश कुमार के सीट बेल्ट नहीं पहनने को लेकर उठे विवाद पर कही गई है। विपक्षी दलों के नेताओं का कहना है कि जब कोई आम आदमी ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करता है तो तुरंत उसके घर चालान पहुंचा दिया जाता है ऐसे में जब सीएम नीतीश कुमार ने खुद ट्रैफिक नियम का उल्लंघन किया है तो क्या उनसे चालान वसूला जाएगा। 


दरअसल, सूबे के मुखिया नीतीश कुमार गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुआयना करने पटना के मरीन ड्राइव पहुंचे थे। जहां से सीएम नीतीश कुमार के बिना सीट बेल्ट लगाए एक वीडियो सामने आया है इस वीडियो में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिना सेट वेट लगाए अपनी गाड़ी से राजधानी पटना में भ्रमण कर रहे हैं। यह वीडियो उसे समय का है जब से हम जलस्तर का जायजा लेने के लिए एनआईटी घाट जा रहे थे। सबसे बड़ी बात है कि इस वीडियो को कोई और नहीं बल्कि IPRD बिहार ने ट्विटर पर साझा भी किया है।


वहीं, इस बात को लेकर विपक्षी दलों के नेता से जब फर्स्ट बिहार की टीम ने बातचीत की तो उन्होंने कहा कि, सबसे बड़ी बात ये है कि अगर यही गलती आम आदमी ने किया होता तो अब तक हाजारों का चालान कट गया रहता। आम आदमी अगर आप पटना में ट्रैफिक रूल तोड़ते हुए कैमरे की नजर में जितनी बार आएंगे, उतनी बार चालान कटता है। लेकिन यहां तो मामला बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जुड़ा हुआ है तो पटना पुलिस की  हिम्मत है तो चालान काट के दिखाएं ।


मालूम हो कि, बिहार सरकार का सूचना एवं जनसंपर्क विभाग सीएम नीतीश कुमार से जुड़ी गतिविधियों को मीडिया में साझा करता है। सोशल मीडिया पर भी वीडियो अपलोड करता है। इसी कड़ी में IPRD Bihar ने नीतीश कुमार के पटना भ्रमण का वीडियो ट्विटर पर साझा किया है। वीडियो में नीतीश कुमार बिना सीट बेल्ट लगाए ही गाड़ी पर सवारी करते नजर आ रहे हैं। 


आपको बताते चलें कि, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का निरीक्षण करने के लिए अपने सरकारी आवास से निकले थे। इस दौरान वे ट्रैफिक रूल को फॉलो करना भूल गए। सबसे बड़ी बात ये है कि इस दौरान वे कई जगहों पर रूके भी, इसके बावजूद उनके साथ रहे किसी अधिकारी ने उन्हें याद नहीं दिलाया कि जाने-आनजाने में गलत कर रहे हैं। आप कैमरे की नजर में हैं और ट्रैफिक रूल को तोड़ रहे हैं।