ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

ज्ञान स्थली इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों का शपथग्रहण, अब से सिंगल प्लास्टिक का उपयोग नहीं करेंगे

PATNA: पटना दनियांवा के ज्ञान स्थली इंटरनेशनल स्कूल में आज सभी छात्र-छात्राओं ने सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग ना करने की शपथ ली। इस अवसर पर स्कूल के निदेशक डॉक्टर रवि रंजन ने बच्चो

ज्ञान स्थली इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों का शपथग्रहण, अब से सिंगल प्लास्टिक का उपयोग नहीं करेंगे
First Bihar
2 मिनट

PATNA: पटना दनियांवा के ज्ञान स्थली इंटरनेशनल स्कूल में आज सभी छात्र-छात्राओं ने सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग ना करने की शपथ ली। इस अवसर पर स्कूल के निदेशक डॉक्टर रवि रंजन ने बच्चों को प्लास्टिक से होने वाली हानीयों के बारे मे बताया और उन्हें प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए जागरूक किया। इस दौरान सभी बच्चों का शपथग्रहण हुआ कि वे अब कभी भी सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करेंगे। 



दरअसल, 1 जुलाई से ही सिंगल यूज प्लास्टिक और उससे बने सामान के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। महीना की शुरुआत होते ही दुकानों से पॉलीथिन के बैग और थर्मोकोल के प्लेट-कटोरी हटवा दिए गए। केवल बिहार में ही नहीं बल्कि पूरे देश में सिंगल यूज प्लास्टिक को बैन कर दिया गया है। ये 1 जुलाई से लागू कर दिया गया है। वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग ने सिंगल यूज प्लास्टिक को बैन कर दिया है। सभी के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है। 


साथ ही आपको बता दें कि आप अगर कोई सामान खरीदने मार्केट जाते हैं तो घर में कपड़े का बना थैला ले जाना न भूलें। अगर आप सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करते पाए जाते हैं तो आपको एक लाख रुपये तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है। साथ ही आपको जेल भी हो सकती है। पटना दनियांवा के ज्ञान स्थली इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने भी सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने का शपथ लिया है। 

ज्ञान स्थली इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों का शपथग्रहण, अब से सिंगल प्लास्टिक का उपयोग नहीं करेंगेज्ञान स्थली इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों का शपथग्रहण, अब से सिंगल प्लास्टिक का उपयोग नहीं करेंगे 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें