ब्रेकिंग
बेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरार70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पहले भी परिवार के दो लोगों का हो चुका है मर्डर; जांच के लिए SIT गठितबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरार70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पहले भी परिवार के दो लोगों का हो चुका है मर्डर; जांच के लिए SIT गठित

गृह मंत्रालय ने बिहार सरकार को भेजी PFI के संदिग्धों की डिटेल, फ्रीज होंगे सभी के बैंक अकाउंट

PATNA: केंद्र सरकार ने PFI पर प्रतिबंध लगाने के बाद अब इससे जुडे लोगों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने PFI से जुड़े संदिग्धों का नाम और उनके बैंक खातों की

गृह मंत्रालय ने बिहार सरकार को भेजी PFI के संदिग्धों की डिटेल, फ्रीज होंगे सभी के बैंक अकाउंट
Mukesh Srivastava
4 मिनट

PATNA: केंद्र सरकार ने PFI पर प्रतिबंध लगाने के बाद अब इससे जुडे लोगों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने PFI से जुड़े संदिग्धों का नाम और उनके बैंक खातों की जानकारी बिहार सरकार मुख्य सचिव को भेजी है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने PFI के खिलाफ UAPA एक्ट के तहत कार्रवाई करने का निर्देश राज्य सरकार को दिया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के अंडर सेक्रेटरी ने बिहार के मुख्य सचिव को कुल 7 लोगों के नाम, बैंक खाता और अन्य डिटेल्स भेजे हैं।


केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा बिहार सरकार को भेजी गई सूची में चार संदिग्ध दरभंगा के रहने वाले हैं जबकि अन्य अररिया और सीतामढ़ी जिले के रहने वाले हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर गृह विभाग की विशेष सचिव केएस अनुपम ने संबंधित जिलों के डीएम को संदिग्धों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। बता दें कि एक ओर जहां एनआईए PFI से जुड़े मामलों की जांच कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ प्रवर्तन निदेशालय भी इस संगठन से जुड़े लोगों की संपत्ति का ब्योरा खंगाल रही है। इन सभी खातों को सील करने के साथ खातों से हुए लेन-देन के डिटेल्स की भी जांच की जाएगी।


जिन सात लोगों की डिटेल्स केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मुख्य सचिव को भेजी हैं उसमें लखनऊ से गिरफ्तार दरभंगा के लहरियासराय थाना क्षेत्र के शेर मोहम्मद मोहल्ला निवासी नूरूद्दीन जंगी उर्फ एडवोकेट का खाता दरभंगा SBI शाखा में होने की बात कही गई है। जिसका खाता नंबर 397399136967 है। इसके अलावा दो खाता PFI के विधि प्रमुख के नाम से संचालित है। इसमें एक दरभंगा HDFC में खाता संख्या - 0069114000919103 और दरभंगा केनरा बैंक में खाता संख्या - 0142101027691 संचालित है। बता दें कि पीएफआइ के विधि प्रमुख नूरूद्दीन जंगी ही है। 


इन तीनों खाते के अलावा एक पीएफआई के मिथिलांचल जिलाध्यक्ष के नाम से संचालित है। जो दरभंगा SBI के सिटी शाखा में खाता संख्या- 39716488429 है। हालांकि, इसी नाम से एक खाता 0772010108046 सीतामढ़ी के घरवाड़ा में UBI संचालित है। जबकि, छठा खाता 50100047528841 पीएफआई के प्रदेश सचिव एहसान परवेज के नाम से अररिया स्थित HDFC बैंक में संचालित है। ऐहसान अररिया के जोकीहाट स्थित इस्लामटोला का निवासी है। इसके अतिरिक्त सातवां खाता 005510110007970 महबूब आलम के नाम मुंबई के बैंक आफ इंडिया के खाते में संचालित है। महबूब आलम भी दरभंगा का निवासी है। हालांकि, वह मुंबई में रहता है। जहां वह नागपारा जिला का अध्यक्ष है।


बता दें कि पटना के फुलवारीशरीफ मामले में दरभंगा के तीन आरोपितों में अब भी दो फरार चल रहे हैं। इसमें सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के शंकरपुर निवासी पीएफआइ के प्रदेश महासचिव सनाउल्लाह उर्फ आकीब और मुस्तिकीम अब भी फरार हैं। एनआइए की टीम ने बीते 28 जुलाई को इन तीनों आरोपितों के घर छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान सनाउल्लाह और लखनऊ से गिरफ्तार नूरुद्धीन जंगी के घर से कई दस्तावेज, पीएफआइ के संविधान व मोबाइल को जब्त किया गया था। इसके बाद NIA की टीम ने 8 सितंबर को मुस्तिकीम समेत लहेरियासराय के उर्दू मोहल्ला स्थित राजटोली में दानिश लॉज में भी छापेमारी की थी। इस दौरान एनआईए की टीम को कई अहम दस्तावेज हाथ लगे थे।

टैग्स