ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

अपने जिगरी दोस्त से मिलने उनके घर पहुंचे राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, बोले..जमाने से हमारी दोस्ती है

पटना के नागेश्वर कॉलोनी स्थित पूर्व केंद्रीय मंत्री व वर्तमान सांसद रविशंकर प्रसाद के आवास पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान रविवार की सुबह पहुंचे। अपने जिगरी दोस्त रविशंकर प्रसाद से मुलाकात की इस दौरान करीब आधे घंटे तक बातचीत हुई।

BIHAR POLITICS
रविशंकर से राज्यपाल की मुलाकात
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

patna news: पूर्व केंद्रीय मंत्री व वर्तमान सांसद रविशंकर प्रसाद से मिलने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान खुद उनके घर पहुंच गये। इस दौरान करीब आधे घंटे तक उनके बीच बातचीत हुई। पटना के नागेश्वर कॉलोनी स्थित रविशंकर प्रसाद के आवास पर सुबह से ही भारी संख्या में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गयी थी। इलाके में लोग एक दूसरे से यह बातचीत करते दिखे कि शायद आज सांसद रविशंकर प्रसाद के आवास पर कोई आ रहे हैं इसलिए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है। 


लेकिन कुछ घंटे बाद जब राज्यपाल की गाड़ी दिखी तब लोगों को पता चला कि खुद गवर्नर रविशंकर प्रसाद से मिलने पहुंचे हैं। यह बात इलाके में चर्चा का विषय बन गया। राज्यपाल के आवास पर पहुंचने के बाद रविशंकर प्रसाद ने गुलदस्ता देकर उनका अभिनंदन और स्वागत किया। राज्यपाल के आने से वो काफी खुश थे। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि जब राज्यपाल पटना आए थे तब मैं यहां नहीं था। 


उनसे फोन पर बातचीत हुई थी तब उन्होंने कहा कि आप मेरे जिगरी दोस्त हैं इसलिए सबसे पहले मैं आपके घर पर मिलने आऊंगा और आज रविवार की सुबह महामहिम हमारे आवास पर पहुंचे इस दौरान लंबी बातचीत हुई। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि आज तक मैंने ऐसा राज्यपाल नहीं देखा जो कहे कि मैं आपके घर मिलने आऊंगा। वैसे अब मिलना-जुलना तो लगा ही रहेगा। 


वही रविशंकर प्रसाद से मुलाकात के बाद राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि रविशंकर प्रसाद मेरे जिगरी दोस्त है। इनसे हम पहले ही मिलना चाहते थे लेकिन तब वो पटना में नहीं थे। वो पटना आए तब आज हम उनसे मिलने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि रविशंकर प्रसाद मेरे पुराने साथी हैं इनसे हमारी जमाने से दोस्ती है। 

टैग्स