ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

गोपाल खेमका हत्याकांड का खुलासा, अशोक साव के घर से जमीन के कई कागजात बरामद, बातचीत का ऑडियो आया सामने

पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि अशोक साव ने हत्या की साजिश अशोक साव ने रची थी। उसी ने उमेश यादव को 4 लाख में खेमका की सुपारी दी थी। अशोक साव ने इसके लिए 50 हजार रुपये एडवांस भी दिया था। अशोक और खेमका के बीच जमीन का विवाद चल रहा था।

Bihar
अशोक साव निकला साजिशकर्ता
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार के बड़े उद्योगपति गोपाल खेमका हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने किया है। DGP विनय कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि जमीन के विवाद में गोपाल खेमका की हत्या की गयी थी। हत्या के लिए 4 लाख रूपये की सुपारी दी गयी थी। पूरे शहर के CCTV कैमरे को खंगालने के बाद बाइक और कपड़े की पहचान की गयी उसके बाद शूटर उमेश यादव की गिरफ्तारी हुई। जिसकी निशानदेही पर मुख्य साजिशकर्ता अशोक साव को दबोचा गया। 


अशोक साव के घर से भारी मात्रा में जमीन के कागजात बरामद किया गया है। शूटर उमेश यादव को 45 हजार रूपये बच्चे की फीस स्कूल में जमा करना था। घर में पैसे नहीं थे इसीलिए उमेश यादव ने इस वारदात को अंजाम दिया था। उमेश यादव के पास से 3 लाख 65 हजार कैश और हथियार-कारतूस बरामद किया गया। डीजीपी विनय कुमार,एडीजी ऑपरेशन कुंदन कृष्णन और पटना SSP कार्तिकेय शर्मा ने इस मामले का संयुक्त रूप से उद्भेदन किया.



उमेश यादव से जब पूछताछ की गयी तब उसने अशोक साव का नाम लिया। जिसने खेमका की हत्या की सुपारी दी थी। पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि अशोक साव ने हत्या की साजिश अशोक साव ने रची थी। उसी ने उमेश यादव को 4 लाख में खेमका की सुपारी दी थी। अशोक साव ने इसके लिए 50 हजार रुपये एडवांस भी दिया था। अशोक और खेमका के बीच जमीन का विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर खेमका की हत्या करवाई गयी। अशोक साव का नाम मनोज कमालिया हत्याकांड में भी आया था। वही बिहारशरीफ के एक मामले में भी अशोक साव आरोपी है। इस मामले की अभी जांच चल रही है। जबकि राजा उर्फ विकास पुराना हथियार तस्कर था.जिसकी मौत एनकाउंटर में हो गयी।  


गोपाल खेमका हत्याकांड में उसकी भी भूमिका थी। अशोक साव और उमेश यादव के बीच हत्या के अगले दिन जेपी गंगा पथ पर मुलाकात हुई थी। दोनों के बीच लगातार फोन पर बातचीत हो रही थी। लेकिन अशोक साव जिस सिम का इस्तेमाल कर रहा था वो भी उमेश यादव के नाम पर था। गोपाल खेमका के लैपटॉप और मोबाइल फोन से भी बहुत सारे डिटेल मिले हैं। गोपाल खेमका के बेटे गुंजन खेमका की हत्या 2018 में हुई थी। अपने बेटे की हत्या के मामले में गोपाल खेमका शिकायत दर्ज करने वाले थे। गुंजन खेमका के शूटर की मौत हो चुकी है। शिकायत करने वाले गोपाल खेमका भी मारे गए। इसकी बिंदुओं की भी हम जांच कर रहे है। गुंजन खेमका मर्डर केस में अगली डेट कोर्ट में 15 जुलाई थी। उमेश यादव और अशोक साव को जेल भेजा गया है। पुलिस बाद में रिमांड पर लेकर दोनों से पूछताछ करेगी।

गोपाल खेमका हत्याकांड का खुलासा, अशोक साव के घर से जमीन के कई कागजात बरामद, बातचीत का ऑडियो आया सामने