ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

Ghaziabad To Patna Direct Flight: 1 मई से मिलेगी गाजियाबाद से पटना के लिए डायरेक्ट फ्लाइट, वंदे भारत ट्रेन से भी है कम किराया

Ghaziabad To Patna Direct Flight: गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से अब पटना के लिए भी सीधी फ्लाइट मिलेगी। 1 मई से इसकी शुरुआत होगी। एयर इंडिया एक्सप्रेस को उड़ान की अनुमति मिल गई है।

Ghaziabad To Patna Direct Flight
1 मई से मिलेगी गाजियाबाद से पटना के लिए डायरेक्ट फ्लाइट
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Ghaziabad To Patna Direct Flight: दिल्ली-एनसीआर से बिहार आने वाले लोगों के लिए गुडन्यूज है। अब पटना आना और भी आसान हो गया है। 1 मई से गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से पटना के लिए सीधी फ्लाइट सेवा शुरू हो रही है, जिसका शुरुआती किराया वंदे भारत ट्रेन की एग्जीक्यूटिव चेयर कार से भी कम है।


एयर इंडिया एक्सप्रेस की यह उड़ान सेवा हर रोज होगी और इसमें 180 सीटों वाला एयरक्राफ्ट लगाया गया है। पटना से उड़ान सुबह 11:50 बजे होगी और गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट पर 1:40 बजे पहुंचेगी। वापसी की फ्लाइट दोपहर 2:25 बजे हिंडन से रवाना होगी और 4:10 बजे पटना पहुंचेगी। टिकट की शुरुआती कीमत लगभग 4000 रुपए रखी गई है।


गाजियाबाद से पटना की डायरेक्ट फ्लाइट से नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ और हापुड़ जैसे शहरों में रहने वाले लाखों बिहारियों के लिए काफी आसानी होगी। अब लोगों को दिल्ली एयरपोर्ट की भारी भीड़, लंबी दूरी और ऊंचे किराये की वजह से परेशानी नहीं  झेलनी पड़ेगी। हिंडन एयरपोर्ट को मार्च में मिली उड़ान मंजूरी के बाद से इसकी कनेक्टिविटी तेजी से बढ़ रही है। जल्द ही हिंडन एयरपोर्ट से लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या के लिए भी उड़ानें शुरू होंगी।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता