ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

घर में घुसा तेज रफ़्तार तेज रफ्तार ट्रक, एक महिला की मौत; दो घायल; ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

BHAGALPUR : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान जाती हो। इसी कड़ी

घर में घुसा तेज रफ़्तार तेज रफ्तार ट्रक, एक महिला की मौत; दो घायल; ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BHAGALPUR : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला भागलपुर से निकल कर सामने आया है। जहां सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गयी है। इस घटना के बाद इलाके में अफरा -तफरी का माहौल कायम हो गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, भागलपुर गोराडीह थाना क्षेत्र के गोराडीह मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ( लोरी ) अनियंत्रित होकर घर में घुस गई जिससे घर मे काम कर रही महिला सावित्री देवी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वही एक बच्चे के घायल होने की भी सूचना सामने आ रही है। 


वहीं, इस घटना में  घायल को जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल मायागंज में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया है। इस घटना को देखते हुए हजारों की संख्या में लोग एकत्रित हुए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते दिखे वहीं प्रशासन मौके पर पहुंचकर मामला को शांत कराया मौके पर 10 थानों की पुलिस पहुंची। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।