ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

पटना: दोगुने उम्र के अधेड़ से पिता करा रहे थे शादी, डर से घर छोड़कर भाग गईं दो बहनें

PATNA : राजीव नगर थाना इलाके की रहने वाली दो बहनें सोमवार को महिला आयोग पहुंची और बताया कि वे दोनों घर छोड़ कर भाग आईं हैं. दोनों ने बताया कि वे बालिग हैं और अपने पिता और भाई से तं

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : राजीव नगर थाना इलाके की रहने वाली दो बहनें सोमवार को महिला आयोग पहुंची और बताया कि वे दोनों घर छोड़ कर भाग आईं हैं. दोनों ने बताया कि वे बालिग हैं और अपने पिता और भाई से तंग आकर अपनी नाबालिग छोटी बहन को लेकर भाग गयी थी. 

लडकियों ने बताया कि वे अपने मन से घर छोड़कर गईं थीं लेकिन, उनके पिता ने मुहल्ले के ही दो युवकों पर राजीव नगर थाने में भगाने व नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज करा दिया. जिसके बाद से लड़कों पर पुलिस कार्रवाई कर कर रही है. 

इसके बाद दोनों बहनें आयोग में पहुंची और अपना पक्ष रखा. सोमवार को दोनों बहनें आयोग पहुंचीं और कहा कि हम जिंदा हैं और सही सलामत हैं. हमें कोई नुकसान नहीं पहुंचा रहा. बड़ी बहन ने महिला आयोग को बताया कि उसके पिता और भाई ने उसकी शादी उससे दोगुने उम्र में अधेड़ से तय कर दी थी. मना करने पर उसे तंग किया जाने लगा, जिसके बाद वे अपनी छोटी बहन के साथ घर छोड़कर चली गई.  

घर से जाने के बाद उन्होंने भाई को कॉल कर जानकारी दी थी और एसएसपी, थाने की पुलिस को ई-मेल भी भेजा था. मामले की जानकारी मिलने के बाद लड़की के परिजनों को थाने बुलाया गया. लड़की के पिता ने महिला आयोग के अध्यक्ष से माफी मांगी औऱ कहा कि वह अपनी बेटियों की शादी उसकी इच्छानुसार ही करेंगे.  इसके बाद दोनों लड़कियों को समझाया गया, तो वे घर जाने के लिए तैयार हो गयीं. आयोग ने दोनों पक्षों को हर महीने यहां आकर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने को कहा है.