ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

गर्मी का कहर : राजधानी में स्कूलों के खुलने का समय बदला, अब इतने बजे तक चलेगी क्लास

PATNA : बिहार में तपती गर्मी का दौर शुरू हो गया है। राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 42 डिग्री के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग ने 15 अप्रैल से सुबह में हीट वेव की चेतावनी जारी कर दी

गर्मी का कहर : राजधानी  में स्कूलों के खुलने का समय बदला, अब इतने बजे तक चलेगी क्लास
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में तपती गर्मी का दौर शुरू हो गया है। राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 42 डिग्री के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग ने 15 अप्रैल से सुबह में हीट वेव की चेतावनी जारी कर दी गई है। इस बीच अब इस बढ़ती गर्मी को लेकर राजधानी के स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है।  अब राज्य में सभी स्कूल में मोर्निंग शिफ्ट में पढाई होगी।


दरअसल, पटना डीएम के तरफ से इसको लेकर एक पत्र जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि, राज्य के अंदर आगामी 15 अप्रैल यानी कल से स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। अब राजधानी में कल से 11:45 तक ही होगा सभी स्कूलों का संचालन होगा। डीएम ने जिला में बढ़ रहे तापमान और विशेष रूप से दोपहर के समय अधिक गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले असर को ध्यान में रखते हुए यह आदेश पारित किया है।


इस संबंध में सभी स्कूलों के प्राचार्य को एक पत्र जारी किया गया है। जारी पत्र में कहा गया है कि 15 अप्रैल से मार्निंग शिफ्ट में जिले के स्कूलों का संचालन होगा। मध्यान भोजन कराने की व्यवस्था 11:30 बजे के बाद की जाएगी। बच्चों हर हाल में दोपहर से पहले घर तक पहुंच जायें, इसका ख्याल रखा जा रहा है। राज्य के अंदर विद्यालयों का संचालन सुबह 6.30 से 11.30 बजे तक होगा।


आपको बताते चलें कि, पटना के तापमान में अगले तीन दिनों में तेजी से बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 15अप्रैल तक पटना का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक होने का अनुमान है। विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों के दौरान प्रदेश के अनेक जगहों पर अधिकतम तापमान मे 2-4°C की बढ़ोतरी की संभावना जताई है।