ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

गंगा घाट पर रिवर एंबुलेंस और 95 रेस्क्यू बोटों के साथ तैनात रहे NDRF के जवान

PATNA: लोक आस्‍था के महापर्व छठ पूजा संध्‍या अर्ध्य के अवसर पर आज 9वीं बटालियन एनडीआरएफ बिहटा के 650 से अधिक बचावकर्मी 95 रेस्क्यू बोटों के साथ पटना के गंगा नदी घाटों

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: लोक आस्‍था के महापर्व छठ पूजा संध्‍या अर्ध्य के अवसर पर आज 9वीं बटालियन एनडीआरएफ बिहटा के 650 से अधिक बचावकर्मी 95 रेस्क्यू बोटों के साथ पटना के गंगा नदी घाटों के अलावे भोजपुर, बक्‍सर, सुपौल तथा सारण जिले में दोपहर से देर शाम तक नदी और घाटों पर हर तरह के संभावित खतरों से निपटने के लिए अत्‍याधुनिक बाढ़-बचाव उपकरणों के साथ मुश्‍तैदी से तैनात रहे.

एनडीआरएफ ने बताया कि हमारे प्रशिक्षित बचावकर्मी छठ पूजा ‘संध्‍या अर्ध्य’ के अवसर पर जिला प्रशासन के साथ कुशल समन्वय स्थापित कर अलग-अलग नदी घाटों पर लोगों को हर सम्‍भव मदद करने लिए तत्‍पर रहे तथा रेस्क्यू बोट से पेट्रोलिंग करते हुये मेगाफोन और सिटी के माध्‍यम से स्‍नान कर रहे श्रद्धालुओं को बैरेकेटिंग के अन्‍दर ही स्‍नान करने अनुरोध करते र‍हे ताकि कोई अप्रिय घटना न हो सके. देर शाम तक एनडीआरएफ की चार रिवर एम्बुलेंस मेडिकल स्‍टाफ के साथ पटना गंगा नदी घाटों के किनारे लगातार पेट्रोलिंग करती रही ताकि जरूरत पडने पर लोगों को तुरन्त चिकित्‍सा मदद मुहैया कराया जा सके.

गंगा नदी घाटों पर स्‍थापित मेडिकल बेस कैम्‍प पर एनडीआरएफ के चिकित्‍सा अधिकारी तथा अन्‍य मेडिकल स्‍टाफ द्वारा जरूरतमंद लोगों को चिकित्‍सा सहायता मुहैया कराया गया. अधिकारी बोट पेट्रोलिंग के माध्‍यम से पटना गंगा नदी के अलग-अलग घाटों पर जाकर स्‍वयं नजर बनाये रखे तथा एनडीआरएफ बचावकर्मियों के हौसला अफजाही करते हुये नजर आये.