ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

गांधी सेतु पर ट्रक और पिलर के बीच फंसा बाइक सवार, ट्रैफिक पुलिस ने किया रेस्क्यू

जीरो माइल ट्रैफिक पुलिस ने लोगों के साथ मिलकर रेस्क्यू किया। लकड़ी और औजारों की मदद से ट्रक को थोड़ा हटाया गया फिर युवक को सावधानी पूर्वक बाहर निकाला गया।

BIHAR
बाल-बाल बची जान
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: राजधानी पटना के गांधी सेतु पुल पर एक दर्दनाक हादसा उस वक्त हुआ जब एक बाइक सवार युवक ओवरटेक करने के प्रयास में ट्रक और पुल के पिलर के बीच बुरी तरह फंस गया। हादसे के दौरान युवक का एक पैर ट्रक के नीचे आ गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। उसकी जान बचाने में लोग लग गये।


घटना पुल के पिलर नंबर 33 के पास की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक हाजीपुर से पटना की ओर आ रहा था और तेज़ी से एक बड़े ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान सड़क की सीमित चौड़ाई और पिलर की स्थिति के चलते उसकी बाइक ट्रक और पुल के पिलर के बीच फंस गई। हादसे में उसका एक पैर ट्रक के पहिए के नीचे आ गया।


घटना की सूचना मिलते ही जीरो माइल ट्रैफिक थाना की टीम मौके पर पहुंची। ट्रैफिक इंस्पेक्टर नीरज कुमार ठाकुर के नेतृत्व में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। पुलिस कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से लकड़ी और औजारों के सहारे ट्रक को थोड़ा हटाया और युवक को सावधानीपूर्वक बाहर निकाला।


घायल युवक को फौरन नालंदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (NMCH) ले जाया गया, जहां उसे इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया है। ट्रैफिक इंस्पेक्टर ठाकुर ने बताया कि युवक की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। उसके पास कोई पहचान पत्र नहीं मिला है। पुलिस उसकी पहचान की कोशिश कर रही है और परिजनों को सूचित करने के प्रयास में जुटी है।


इस घटना ने एक बार फिर गांधी सेतु की खस्ताहाल ट्रैफिक व्यवस्था और ओवरटेकिंग के दौरान होने वाले खतरों को उजागर कर दिया है। पुल की पुरानी संरचना और ट्रैफिक लोड के कारण यहां अक्सर इस तरह की दुर्घटनाएं होती रहती हैं। फिलहाल युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है, पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है। हादसे के कारण कुछ देर के लिए पुल पर ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया।


टैग्स