ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

आज शुरू होगी बिहार की लाइफलाइन, गडकरी करेंगे गांधी सेतु के एक लेन का उद्घाटन

PATNA : बिहार की लाइफलाइन कही जाने वाली गांधी सेतु आज से फिर एक्टिव हो जाएगी। पुनर्निर्माण के बाद गांधी सेतु का पश्चिमी लेन आज से काम करने लगेगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आ

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : बिहार की लाइफलाइन कही जाने वाली गांधी सेतु आज से फिर एक्टिव हो जाएगी। पुनर्निर्माण के बाद गांधी सेतु का पश्चिमी लेन आज से काम करने लगेगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आज इसका उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन के बाद गांधी सेतु के पश्चिमी लेन से ही दोनों तरफ की गाड़ियों का परिचालन शुरू हो जाएगा। 


केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आज दोपहर इसका उद्घाटन करेंगे। पश्चिमी लेन की शुरुआत के बाद पूर्वी लेन पर काम तेजी से आगे बढ़ेगा। चारों लेन के पुनरुद्धार में 1742 करोड़ से ज्यादा की राशि खर्च की जा रही है। पुनर्निर्माण के बाद गांधी सेतु का स्ट्रक्चर अगले 100 साल के लिए मजबूत हो गया है। गांधी सेतु के पुनरुद्धार में तकरीबन 3 साल का वक्त लगा है। 3 साल बाद पश्चिमी लेन पर यातायात की शुरुआत हो जाएगी। जुलाई 2017 में इसके रिस्ट्रक्चरिंग का काम शुरू हुआ था। 




केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जब गांधी सेतु के पश्चिमी लेन का उद्घाटन करेंगे तो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बिहार की डिप्टी सीएम और मंत्री नंदकिशोर यादव भी इस कार्यक्रम में जुड़ेंगे। गांधी सेतु के चारों लेन में रिस्ट्रक्चरिंग में कुल 66360 मीट्रिक टन स्टील का उपयोग किया जाना है। पश्चिमी लेने के निर्माण में भले ही 3 साल का वक्त लगा हो लेकिन पूर्वी लेन का जनाधार महज 18 महीने में पूरा कर लेने का लक्ष्य रखा गया है। गांधी सेतु जब पूरी तरह से चालू हो जाएगा तो जेपी सेतु सहित अन्य वैकल्पिक मार्गों पर गाड़ियों का दबाव कम हो जाएगा।

टैग्स