ब्रेकिंग
इंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेजइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेज

India-Pakistan Tension: पटना एयरपोर्ट से 4 जोड़ी विमान 14 मई तक रद्द, भारत-पाकिस्तान तनाव को देखते हुए फैसला

India-Pakistan Tension: भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार विमानों को लेकर लगातार फैसले ले रही है. अब पटना एयरपोर्ट से 4 जोड़ी विमानों की उड़ानें आगामी 14 मई तक रद्द कर दी गई हैं.

India-Pakistan Tension
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

India-Pakistan Tension: भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव को ध्यान में रखते हुए पटना एयरपोर्ट से उड़ने वाली चार जोड़ी विमानों के परिचालन को अगले 14 मई तक के लिए रद्द कर दिया गया है। चंडीगढ़ और भुवनेश्वर की उड़ने लगातार रद्द रह रही है। लिहाजा लोग लगातार अपने टिकट कैंसिल करा रहे हैं।


शुक्रवार शाम तक 2800 यात्रियों ने अपने टिकट को रद्द कराया था जबकि खारी प्रदेश, सऊदी अरब जैसे जाने वाले कनेक्टिंग विमानों से भी लोग अपने-अपने टिकट को रद्द कर रहे हैं और 30 जून तक 1000 से 1500 तक यात्री अपने-अपने टिकट को रद्द कर रहे हैं।


बता दें कि पाकिस्तान द्वारा भारत के खिलाफ लगातार हमले किए जा रहे हैं। भारतीय सेना के मुंहतोड़ जवाब देने के बावजूद पाकिस्तानी सेना अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही है। ऐसे में देशभर के एयरपोर्ट पर हमले का खतरा बढ़ गया है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा हालात को देखते हुए लगातार फैसले लिए जा रहे हैं। 


देशभर के दो दर्जन से अधिक एयरपोर्ट को फिलहाल बंद कर दिया गया है। ऐसी आशंका है कि पाकिस्तान यात्रि विमानों को अपना निशाना बना सकता है। एहतियात के तौर पर सीमा क्षेत्र में होने वाली उड़ानों को लगातार रद्द किया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए पटना एयरपोर्ट से भी कई उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता