ब्रेकिंग
इंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेजइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेज

Patna News : राजधानी में आग का तांडव, दम घुटने से 1 की मौत; बैंक समेत 6 दुकानें खाक

Patna News : ओवरलोड ट्रक से बिजली का तार टूट गया था जिसके बाद आग लग गई। जो तस्वीरें सामने आई हैं उसनें नजर आ रहा है कि दुकान में लगी आग को बुझाने की कोशिश की जा रही है।

Patna News
Patna News
© Patna News
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Patna News : बिहार की राजधानी पटना से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां आग का तांडव देखने को मिला है। राजधानी पटना के कदमकुआं इलाके में आग लग जाने की वजह से एक शख्स की मौत हो गई है। यह घटना कदमकुआं इलाके में उमा सिनेमा के पास अर्पण कॉम्प्लेक्स की बताई जा रही है। इस घटना में दम घुटने से एक शख्स की मौत हुई है। 


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अगलगी की घटना में दो लोग जख्मी भी हुए हैं। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि बुद्धमूर्ति स्थित इस अर्पण कॉम्पलेक्स में यह भीषण आग लगी थी। इस अगलगी में यहां स्थित एक बैंक समेत 6 दुकानें जलकर राख हो गई हैं। वहां मिठाई के एक दुकान में काम करने वाले कर्मी की दम घुटने से मौत हो गई है। 


वहीं,आग की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची थीं। करीब 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ओवरलोड ट्रक से बिजली का तार टूट गया था जिसके बाद आग लग गई। 


इधर जो तस्वीरें सामने आई हैं उसनें नजर आ रहा है कि दुकान में लगी आग को बुझाने की कोशिश की जा रही है। आग की लपटें काफी तेज थीं और आग की वजह से इलाके में अफरातफरी मच गई थी। बताया जा रहा है कि यह आग देर रात लगी थी। दमकल कर्मियों ने 5 घंटे में सुबह 6.42 बजे आग पर काबू पाया है।