ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Gopal Mandal News: जदयू के बबाली MLA गोपाल मंडल पर दर्ज हुआ एक और FIR, विवादों से रहा है पुराना नाता; हॉस्पिटल में पिस्टल से लेकर राजधानी एक्सप्रेस में कर चुके हैं बड़ा कांड

Gopal Mandal News: विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल पर बड़ी गाज गिरी है। इनके ऊपर होली मिलन समारोह के दूसरे दिन अश्लील भोजपुरी गीत गाने को लेकर नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Gopal Mandal News
Gopal Mandal News
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
5 मिनट

Gopal Mandal News: जदयू के बबाली विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल पर बड़ी गाज गिरी है। इनके ऊपर होली मिलन समारोह के दूसरे दिन अश्लील भोजपुरी गीत गाने को लेकर नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इनपर आरोप है कि इन्होने खुद अश्लील गाना गाया है। इसके बाद अब यह एक्शन हुआ है। 


दरअसल, नवगछिया के हाईस्कूल परिसर में 10 मार्च को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमें विधायक ने अश्लील गाना गाया था। अब इस मामले में पुलिस पदाधिकारी के ही बयान पर विधायक के ऊपर केस दर्ज किया गया है। 


बताया जा रहा है कि, 10 मार्च को होली मिलन समारोह में भोजपुरी गायक छैला बिहारी प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान मंच पर महिला कलाकार भी मौजूद थी। छैला बिहारी के भोजपुरी गाना ‘पानी में बुनका बुनकेय छैय भौजी…’ पर डांस करते हुए विधायक ने मंच से अश्लील शब्द का प्रयोग किया। विधायक ने अश्लील बात तीन बार रिपिट किया। वही,विधायक के इस गाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। अब इस पर प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए विधायक गोपाल मंडल पर नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। प्राथमिकी पुलिस पदाधिकारी सुरेंद्र सिंह के बयान पर दर्ज की गई है। 


इस FIR में कहा गया है कि- ‘मैं नवगछिया थाना में पदास्थापित हूं. 11 मार्च को नवगछिया थाना के सनहा का जांच हेतु इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय नवगछिया पहुंचा तो स्थानीय लोगों से पूछताछ किया तो पता चला कि 10 मार्च को तीन बजे से दस बजे रात तक हाई स्कूल नवगछिया में होली पर्व के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। मंच पर मौजूद विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल एवं उक्त कार्यक्रम के दौरान द्विअर्थी भोजपुरी गाने में महिला के लज्जा का अनादर करने की नियत से अश्लील शब्दों का प्रयोग कर माइक पर गाना गाए। जबकि उस समय कार्यक्रम में काफी संख्या में महिलाएं मौजूद थी।’


इसके आगे कहा गया है कि ‘इस संबंध में 11 मार्च को मंच से गाए हुए गाने का शब्द वीडियो के माध्यम से सोशल मिडिया पर काफी वायरल हुआ। इस कृस से महिला गरिमा और सम्मान को ठेस पहुंचा है। साथ ही इनके द्वारा उक्त कार्यक्रम को कराने हेतु अनुमंडल दंडाधिकारी नवगछिया के कार्यालय द्वारा आठ मार्च को निर्गत आदेश में दिए गए शर्तों का भी उलंघन किया गया है। 


अत: अनुरोध हैं कि विधायक सह सचेतक सत्त्तारूढ़ दल नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल एवं अन्य के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए।’ इसके बाद अब विधायक गोपाल मंडल की मुश्किलें बढती हुई नजर आ रही है। अब देखना यह है कि इसको लेकर विधायक के तरफ से क्या सफाई आती है। 


इधर, केस का अनुसंधानकर्ता एसआई अजीत कुमार को बनाया गया है. एक पेन ड्राइव जिसमें सोशल मिडिया पर वायरल गाना का वीडीओ भी संलग्न किया है. प्राथमिकी संख्या धारा 87- 25 298/ 79/223/ भारतीय दंड विधान लगाया गया है।  वहीं दूसरी ओर विधायक गोपाल मंडल का दावा है कि उन्होंने अश्लील शब्द का प्रयोग नहीं किया. वो माइक लेकर झुके तो भीड़ से किसी और ने उस अश्लील लाइन को बोला है। 


आपको बताते चलें कि, यह पहली दफा नहीं है कि जदयू विधायक गोपाल मंडल पर कोई एफआईआर दर्ज हुआ है इससे पहले भी उनके ऊपर अस्पताल में पिस्तौल लेकर जाने और जमीन जबरन जमीन कब्जा करने समेत कई मामलों में एफआईआर दर्ज है। जदयू के विधायक जी उसे समय सबसे अधिक चर्चा में आए थे जब इंडियन रेलवे के प्रीमियम ट्रेन मानी जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस में बनियान और अंडरवियर में पुलिस ट्रेन में चक्कर लगाने लगे थे। इस दौरान भी इसे जब सवाल किया गया था तो उन्होंने बाद ही अतरंगी तरीके से जवाब दिया था और अब यह मामला होली मिलन समारोह का जब सामने आया और उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने यहां भी अतरंगी जवाब दिया और कहा कि हम तो हर दिन चुम्मा लेते हैं। इसके बाद अब बिहार पुलिस होली के मतदान नजर जो नियमावली लाई थी में जिसमें यह साप कहा गया था कि होली के मौके पर कोई भी दोअर्थी  भोजपुरी गाने नहीं गाए या बजाए जाएंगे। इसी नियम के उल्लंघन मामले में यह एक्शन लिया गया है।