ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

FIR AGAINST RJD MLA : RJD के एक और विधायक पर दर्ज हुआ FIR, सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप

FIR AGAINST RJD MLA : कल्याणपुर विधायक व राजद जिलाध्यक्ष मनोज यादव और उनके समर्थकों के खिलाफ कोटवा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गई है

FIR AGAINST RJD MLA
FIR AGAINST RJD MLA
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

FIR AGAINST RJD MLA: बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के विधायक की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहा है। एक तरफ जहां दानापुर इलाके के विधायक रीतलाल यादव के घर बड़ा एक्शन हुआ तो वहीं अब एक और विधायक पर FIR दर्ज करवाया गया है। इसके बाद अब समर्थकों की भी टेंशन बढ़ गई है। तो आइए जानते हैं कि पूरी कहानी क्या है ?


जानकारी के मुताबिक, राजद के कल्याणपुर विधायक व राजद जिलाध्यक्ष मनोज यादव और उनके समर्थकों के खिलाफ कोटवा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। एनएचएआई के अधिकारी के लिखित आवेदन पर आरजेडी विधायक मनोज यादव पर प्राथमिकी दर्ज हुई है। इसके बाद अब इनकी मुश्किलें थोड़ी बढती हुई नजर आ रही है। 


डीएम के निर्देश पर कोटवा थाना क्षेत्र में दीपउ स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 27 पर बने अवैध कट को बंद करने पर नाराज राजद विधायक ने स्थायी बैरिकेटिंग को अपने समर्थकों के साथ उखाड़ दिया। इसके साथ ही वहां मौजूद अधिकारियों को फटकार भी लगायी। अब इसी घटना को लेकर विधायक और उनके समर्थकों पर प्राथमिकी दर्ज हुई है। 


मालूम हो कि, कोटवा थाना क्षेत्र के दीपउ मोड़ के पास अवैध रुप से एक कट बनाया हुआ था, जिसे बंद करने की स्थानीय लोगों ने मांग की थी। क्योंकि उस अवैध कट के कारण वहां दुर्घटनाएं हो रही थी। जिसके बाद डीएम ने एनएचएआई के अधिकारियों को उस अवैध कट को बंद करने का निर्देश दिया। इसकी जानकारी मिलने पर स्थानीय विधायक मनोज यादव अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और एनएच 27 के उस कट को बंद किए जाने पर नाराजगी जताई। साथ ही वहां अधिकारियों को फटकार लगाई। उसके बाद एनएचएआई द्वारा लगाए गए स्थायी बैरिकेटिंग को उखाड़ कर हटा दिया। 


इधर, डीएम को जब इस बात की जानकारी हुई तो डीएम ने सख्ती दिखाते हुए एसपी से बात की। उसके बाद एक बार फिर एनएचएआई के अधिकारी बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ पहुंचे और उस अवैध कट को स्थायी बैरिकेटिंग कर बंद कर दिया। साथ ही एनएचएआई के अधिकारी ने स्थानीय राजद विधायक व राजद जिलाध्यक्ष मनोज यादव और उनके समर्थकों के खिलाफ लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है। वहीं इस संबंध में कल्याणपुर के राजद विधायक मनोज यादव से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।