ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाब

Festival special trains: इस रूट पर चलेंगी 52 पूजा स्पेशल ट्रेनें, दिवाली-छठ में बिहार आने वाले लोगों को बड़ी राहत

Festival special trains: दिवाली और छठ पूजा जैसे त्योहारों पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए लखनऊ रेल मंडल ने 52 त्योहार स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा जा चुका है, जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

Festival special trains
प्रतिकात्मक
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Festival special trains: दिवाली और छठ पूजा जैसे बड़े त्योहारों को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल ने इस वर्ष त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए 52 त्योहार स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों के संचालन के लिए रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजा जा चुका है और उम्मीद है कि एक सप्ताह के भीतर बोर्ड से हरी झंडी मिल जाएगी।


रेलवे अधिकारियों के अनुसार, पहले 60 स्पेशल ट्रेनें चलाने की योजना थी, लेकिन बोगियों की उपलब्धता को देखते हुए इसे घटाकर 52 कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त, छोटी दूरी के स्टेशनों के बीच यात्रा को आसान बनाने के लिए सर्कुलर ट्रेनें भी चलाई जाएंगी।


फिलहाल रेलवे बोर्ड बिहार, कोलकाता, दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों के लिए 100 से अधिक ट्रेनों का संचालन कर रहा है, जिनमें से कई ट्रेनें लखनऊ होकर गुजरती हैं। इन ट्रेनों के बावजूद त्योहारों के समय यात्रियों की संख्या इतनी अधिक है कि लखनऊ से बिहार और कोलकाता जाने वाली ट्रेनों में सीटें पूरी तरह बुक हैं, और वेटिंग टिकट भी उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। 


यही हाल दिल्ली और मुंबई से लखनऊ व गोरखपुर आने वाली ट्रेनों का भी है। त्योहार स्पेशल ट्रेनों में भी “नो रूम” की स्थिति बनी हुई है, जिससे यह साफ है कि अतिरिक्त ट्रेनों की सख्त जरूरत है। इसी वजह से लखनऊ मंडल ने यात्रियों को राहत देने के लिए यह अहम कदम उठाया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता