ब्रेकिंग
इंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेजइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेज

INDIAN RAILWAY : 'ब्लैक कोट, गले में आईकार्ड, हाथ में पेन-डायरी...', रेलवे स्टेशन पर टिकट चेक कर रही TTE गिरफ्तार

INDIAN RAILWAY: रेलवे स्टेशन पर एक फर्जी महिला टीटीई पकड़ी गई है। वह टीटीई की ड्रेस पहनकर, गले में आईकार्ड डालकर और हाथ में पेन-कॉपी लेकर यात्रियों के टिकट चेक कर रही थी।

INDIAN RAILWAY
INDIAN RAILWAY
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

INDIAN RAILWAY : रेलवे में नौकरी करने की चाहत हर किसी को होती है। इसकी वजह कई तरह की मिलने वाली सुविधा है। इसमें भी यदि किसी को टीटीई का जॉब मिल जाए तो उसके पौ बारह हो जाते हैं। लेकिन,अब हम आपको एक ऐसी कहानी बताने वाले हैं। जिसे जानकार आप भी दंग रह जाएंगे। इस घटना को लकर अब हर तरफ चर्चा हो रही है। 


दरअसल, इंडियन रेलवे के बीजी रेलवे स्टेशन से जुड़ी अहम खबर निकल कर सामने आ रही है। रेलवे स्टेशन पर एक फर्जी महिला टीटीई पकड़ी गई है। वह टीटीई की ड्रेस पहनकर, गले में आईकार्ड डालकर और हाथ में पेन-कॉपी लेकर यात्रियों के टिकट चेक कर रही थी। लेकिन पूछताछ में वह ना अपनी पोस्टिंग बता पाई और ना विभाग की दूसरी डिटेल। शक होने पर उसे हिरासत में ले लिया गया। 


बताया जा रहा है कि आरोपी का नाम काजल सरोज है। उसकी उम्र महज 22 साल है। उसके पास से एक फर्जी आईडी कार्ड मिला है, जिसमें उसका नाम, पता और कर्मचारी नंबर आदि दर्ज था। लेकिन जब स्टेशन अधीक्षक अरविंद बघेल ने उसकी जांच की, तो पता चला कि उसका कर्मचारी नंबर, पदनाम और तैनाती स्थल सब फर्जी है।  


वहीं, पूरा मामला तब सामने आया जब एक महिला टीसी ने वेटिंग रूम के वॉशरूम में काजल को टीटीई के भेष में टिकट जांचते हुए देखा। उसने इसकी सूचना तुरंत अधिकारियों को दी, जिन्होंने बाद में काजल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ जीआरपी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर बाकी की डिटेल निकलवा रही है। 


इधर, अधिकारियों ने देखा कि काजल के आईडी कार्ड में उसकी जन्म तारीख 16 मार्च 2002 और नियुक्ति तारीख 25 मार्च 2021 दर्ज है। जबकि, रेलवे नियमों के अनुसार, टीटीई के पद पर सीधे नियुक्ति नहीं होती है, बल्कि महिला/पुरुष टीसी से प्रमोट होकर टीटीई बनते है। इसके लिए करीब 14 से 15 वर्ष का अनुभव आवश्यक होता है। लेकिन काजल 22 साल की उम्र में ही टीटीई बनकर घूम रही थी।