ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

फेसबुक फ्रेंड्स से पैसे मांग रहे हैं पूर्व मंत्री जय कुमार सिंह ? सायबर अपराधियों ने बनाया शिकार

PATNA : बिहार सरकार में कई दफे मंत्री रह चुके जय कुमार सिंह अपने फेसबुक फ्रेंड्स को मैसेज कर पैसे मांग रहे हैं. किसी से डॉक्टर से इलाज कराने के लिए पैसे मांग रहे हैं तो किसी स

फेसबुक फ्रेंड्स से पैसे मांग रहे हैं पूर्व मंत्री जय कुमार सिंह ? सायबर अपराधियों ने बनाया शिकार
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार सरकार में कई दफे मंत्री रह चुके जय कुमार सिंह अपने फेसबुक फ्रेंड्स को मैसेज कर पैसे मांग रहे हैं. किसी से डॉक्टर से इलाज कराने के लिए पैसे मांग रहे हैं तो किसी से पॉलिटिक्स करने के लिए मदद मांग रहे हैं. पैसे मांगने के साथ ही ये भरोसा भी दिलाया जा रहा है कि कुछ दिनों में पैसे वापस भी कर देंगे. मंत्री जी के फेसबुक फ्रेंड हैरान परेशान हैं कि इतने दिनों तक मंत्री-विधायक रहने वाले सुखी-संपन्न जय कुमार सिंह को कुछ हजार रूपये मांगने की क्या जरूरत आ पड़ी.


सायबर अपराधियों ने बनाया शिकार
दरअसल पूर्व मंत्री जय कुमार सिंह से उनके कुछ परिचितों ने संपर्क किया और पूछा कि उनके दिन इतने खराब कैसे हो गये. आखिरकार वे फेसबुक मैसेंजर पर पैसे क्यों मांग रहे हैं. इसकी जानकारी मिलते ही जय कुमार सिंह हैरान रह गये. छानबीन की तो पता चला कि सायबर अपराधियों ने उनके नाम पर फेक आईडी बना ली है. उस फेक आईडी से जय कुमार सिंह को जानने वाले कई लोगों को पहले फ्रेंड बनाया गया और फिर उनसे पैसे मांगे जाने लगे.


कई लोगों से ऐसी शिकायत मिलने के बाद जय कुमार सिंह ने विस्तृत छानबीन की तो पता चला कि दर्जनों लोगों को 10 हजार से 15 हजार रूपये भेजने का मैसेज गया है. जय कुमार सिंह ने बताया कि अभी भी कई जानने वालों का कॉल आ रहा है. कई लोगों ने स्क्रीनशॉट भी भेजा है जिसमें पैसे मांगा गया है.


पुलिस से कार्रवाई की मांग
पूर्व मंत्री जय कुमार सिंह ने पूरे मामले की जानकारी बिहार पुलिस के आईटी सेल को दिया है. उन्होंने कहा कि हो सकता है कि किसी साथी से पैसे ऐंठ भी लिये गये हो. पुलिस छानबीन में ही पता लगेगा कि किसने उनके साथ ये खेल किया है.  

टैग्स