ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Expressway In Bihar: पटना-पूर्णिया और गोरखपुर-सिल्लीगुडी एक्सप्रेस वे को लेकर बड़ी खबर, नीतीश सरकार ने दी जानकारी, जानें...

Expressway In Bihar: 2027 तक सूबे के किसी भी जगह से पटना 3.5 घंटे में पहुंचा जा सकता है. इसके लिए सरकार काम कर रही है. सूबे के डिप्टी सीएम ने यह जानकारी दी है.

Expressway In Bihar: पटना-पूर्णिया और गोरखपुर-सिल्लीगुडी एक्सप्रेस वे को लेकर बड़ी खबर, नीतीश सरकार ने दी जानकारी, जानें...
© Google
Viveka Nand
3 मिनट

Express way In Bihar: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सत्ताधारी भाजपा-जेडीयू की सरकार योजनाओं को तीव्र गति से मूर्त रूप देने में जुटी है. बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने सूबे में बन रहे एक्सप्रेस-वे को लेकर नई जानकारी दी है. साथ ही यह भी बताया है कि 2027 तक सूबे के किसी भी जगह से पटना 3.5 घंटे में पहुंचा जा सकता है. इसके लिए सरकार काम कर रही है. पटना में प्रेस कांफ्रेंस कर पथ निर्माण मंत्री सह सूबे के डिप्टी सीएम ने यह बात बताई है.  

पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस वे को लेकर बड़ी खबर 

पथ निर्माण विभाग का प्रेस कांफ्रेंस करते हुए उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि राज्य के किसी भी कोने से पांच घंटे में राजधानी पहुंचा जा रहा है. इस काम को पूर्ण कर लिया गया है. अब नए लक्ष्य की तरफ बढ़ चले हैं. वर्ष 2027 तक किसी भी कोने से 3.5 घंटे में पटना पहुंचने को लेकर काम किया जा रहा है. इसके लिए तमाम विकल्प को उन्नन करेंगे. उन्होंने कहा कि इस क्रम में पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस वे, गोरखपुर-सिल्लीगुडी एक्सप्रेस वे के निर्माण के लिए मार्ग रेखन की स्वीकृत प्रदान कर दी गई है. डिप्टी सीएम ने कहा कि यह बड़ी खबर है.

रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेस वे की स्वीकृति भी अगले महीने

उन्होंने आगे बताया कि, रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेस वे की स्वीकृति भी अगले महीने कर प्राप्त हो जाएगी. केंद्रीय बजट में बक्सर भागलपुर भाया लखीसराय के निर्माण के लिए विस्तृत प्रतिवेदन देने पर काम शुरू है., जल्द ही डीपीआर तैयार हो जाएगा. वर्तमान में 662 किमी एक्सप्रेस वे की दो परियोजना पर भू-अर्जन का काम प्रगति पर है. इस पर 55 हजार 507 करोड़ का व्यय होगा. 660 किमी की एक्सप्रेस वे की दो परियोजनाओं पर  41760 करोड़ के व्यय होने की संभावना है. इस तरह से कुल चार परियोजनाओं समेत अन्य छोटी-मोटी परियोजना पर 1 लाख करोड़ से ज्य़ादा की राशि भारत सरकार द्वारा दिया जा रहा है.  उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के आगमन पर बिहार को बड़ा तोहफा दिया गया है. 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता