ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

BIHAR NEWS : विधायक खरीद फरोख्त मामले में बड़े एक्शन की शुरू हुई तैयारी, DIG ने दी यह जानकारी

BIHAR NEWS : नीतीश सरकार के विश्वास प्रस्ताव से पहले विधायकों को प्रलोभन देने के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) चार्जशीट की तैयारी में है। इससे पहले पर्याप्त प्रमाण

EOU BIHAR
EOU BIHAR
© GOOGLE
Mukesh Srivastava
3 मिनट

BIHAR NEWS : बिहार में अक्सर कुछ न कुछ ऐसा होता रहता है। जिसे जानकार पहले तो लोग अचंभित हो जाते हैं फिर उन्हें समझ आता है कि यह तो बिहार के लिए आम सी बात है और ऐसा काम तो बिहार में वर्षों से हो रहा है। लेकिन इनमें से कुछ चीज़ें चुनावी महीनों में काफी सुर्खियाँ बटोरती है। इसी कड़ी में अब बिहार में विधायकों की खरीद-फरोश से जुड़ा एक मामला सामने आया है। जिसे जानकार आप भी सोच में पड़ जाएंगे। 


दरअसल, नीतीश सरकार के विश्वास प्रस्ताव से पहले विधायकों को प्रलोभन देने के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) चार्जशीट की तैयारी में है। इससे पहले पर्याप्त प्रमाण इकट्ठा करने को लेकर मामले से जुड़े सभी आरोपितों और प्रभावितों से पूछताछ कर उनके बयान को कलमबंद किया जा रहा है। इनके करीबियों जैसे बॉडीगार्ड, पर्सनल असिस्टेंट (पीए), ड्राइवर आदि को भी नोटिस देकर बुलाया जा रहा है।


बताया जा रहा है कि इसको लेकर बीते शाम में ईओयू मुख्यालय में प्राथमिकी के मुख्य आरोपित वैशाली के ई. सुनील से दूसरी बार करीब चार घंटे तक पूछताछ हुई। उनके साथ ही मनेर के मोनू कुमार ने भी ईओयू कार्यालय में उपस्थित होकर अपना बयान दर्ज कराया। मोनू के नाम पर रांची में होटल बुक कराये जाने का आरोप है, जिनमें प्रभावित विधायक को ठहराया गया था।


जानकारी हो कि इसको लेकर पटना के कोतवाली थाने में दर्ज मामले में ई. सुनील को मुख्य साजिशकर्ता बताया गया है। ईओयू इस मामले में उनसे पहले भी पूछताछ कर चुकी है। उनके बाद पूर्व मंत्री बीमा भारती, परबत्ता विधायक डॉ संजीव कुमार सहित कई अन्य लोगों के बयान दर्ज किये गए हैं। इसके बाद अब इस मामले में चार्जशीट की तैयारी चल रही है। 


इधर,अब इस मामले को लेकर ईओयू के डीआईजी मानवजीत सिंह ढिल्लन ने कहा कि मामले में अलग-अलग लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। इसके बाद चार्जशीट दायर की जायेगी। विरोधाभास बयान मिलने पर उनका स्पष्टीकरण लिया जा रहा है।