ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

NEET EXAM : नीट एग्जाम को लेकर EOU ने जारी की एडवाइजरी, शिकायत के लिए व्हाट्सएप नंबर जारी

NEET EXAM : मेडिकल प्रवेश परीक्षा (NEET)को लेकर आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने एडवाइजरी जारी की है। शिकायत के लिए ईओयू ने मोबाइल और व्हाट्सएप नंबर जारी किया है

NEET exam
NEET EXAM
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

NEET EXAM : चार मई को आयोजित होने वाली मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट को लेकर आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने एडवाइजरी जारी की है। ईओयू ने इसके जरिए परीक्षार्थियों को सतर्क करते हुए नीट पेपर को लेकर अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। इसके साथ ही इससे जुड़ी शिकायत के लिए ईओयू ने मोबाइल व व्हाट्सएप नंबर 8544428404 और ईमेल आइडी spcyber-bih@gov.in जारी किया है।


इस एडवाइजरी में आशंका व्यक्त करते हुए कहा गया है कि साइबर अपराधी और असमाजिक तत्व 4 मई 2025 को होने वाली NEET की परीक्षा के संबंध में अफवाह फैला सकते हैं। फर्जी फोन कॉल या विभिन्न सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, टेलिग्राम, व्हाटसअप, एक्स (ट्वीटर) और अन्य डिजिटल माध्यमों का दुरूपयोग कर अभ्यर्थियो के बीच परीक्षा से संबंधित गलत अफवाह और भ्रम फैला सकते हैं और परीक्षा को लेकर समस्या खड़ी की जा सकती है। इसके साथ ही साइबर अपराधी और असमाजिक तत्व परीक्षा के प्रश्न पत्र, उत्तर पत्र उपलब्ध कराने के नाम पर लोगों से पैसे की ठगी करने के प्रयास की भी आशंका जताई है।


यह है एडवाइजरी 

अगामी NEET परीक्षा से संबंधित साइबर सुरक्षा के मामलों पर कई बिन्दुओं को ध्यान में रखते हुए सावधानी बरतने की आवश्यकता है:-

NEET परीक्षा से संबंधित प्रश्न पत्र ,उत्तर पत्र उपलब्ध कराने जैसे किसी भी व्यक्ति परीक्षार्थी को फर्जी कॉल या सोशल मीडिया, ई-मेल पर ऐसे मैसेज आएं और पैसे की मांग करें तो सतर्क हो जाएं और इसकी सूचना तुरंत नजदीकी थाना या फिर साइबर थाना में दें।अगर इस परीक्षा से संबंधित अफवाह या भ्रम फैलाने वाला मैसेज प्राप्त हो तो कृप्या इसे किसी दूसरे लोगों को या फिर किसी ग्रुप में फारवर्ड न करें। अगर किसी सोशल मीडिया पर कोई प्रश्न पत्र या फिर उत्तर पत्र वायरल करने की बात प्रकाश में आती हो तो तुरंत पोस्ट करने वाले के बारे में तथा सोशल मीडिया से संबंधित (URL) की सूचना संबंधित थाना या साइबर थाना में दें, ताकि इसकी सत्यतता की तुरंत जांच की जा सके और कुकृत्य करने वाले का पता लगाकर त्वरित कार्रवाई की जा सके।


इधर, इस परीक्षा से संबंधित आर्थिक अपराध इकाई, बिहार, पटना स्थित कार्यरत सोशल मीडिया पेट्रोलिंग एवं मॉनिटरिंग यूनिट के Mobile/Whatsapp Number 8544428404 एवं Email ID – spcyber-bih@gov.in पर तुरंत सूचना दें। शीघ्र इसकी जांच पड़ताल औरअग्रेतर कार्रवाई की जायेगी. ऐसे फर्जी कॉल से साईबर ठगी से संबंधित सूचना NCRP पोर्टल के हेल्पलाईन नंबर 1930 पर भी अवश्य दें।