ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

एक शाम शहीदों के नाम : CM के सामने DGP ने जवानों को दिलायी 'न पीएंगे न पीने देंगे' की शपथ, नीतीश ने दी नसीहत

PATNA : पटना में चौथी बार एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया है। सीएम नीतीश कुमार ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया है। कार्यक्रम में बिहार पुलिस के साथ अर्धसैनिक बल सीआ

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

PATNA : पटना में चौथी बार  एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया है। सीएम नीतीश कुमार ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया है। कार्यक्रम में बिहार पुलिस के साथ अर्धसैनिक बल सीआईएसएफ और सीआरपीएफ के जवानों ने शिरकत किया है। उद्घाटन के मौके पर डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने सीएम नीतीश कुमार के समक्ष सभी पुलिसवालों को बिहार सरकार के शराबबंदी की याद दिलाते हुए 'न पीएंगे न पीने देंगे' की शपथ लेने को कहा।तो सीएम नीतीश कुमार ने भी डीजीपी साहब को कह दिया कि केवल बोलने से काम नहीं चलेगा कर के दिखाना होगा। 


डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने मंच से अतिथियों का स्वागत करते हुए बिहार सरकार की योजनाओं की तारीफों के पुल बांधे। सीएम नीतीश कुमार के शराबबंदी की चर्चा करते हुए उन्होनें कहा कि यहां मौजूद हर जवान को आज के मौके पर ये शपथ लेनी चाहिए कि यहां से बाहर जाने के बाद किसी को व पीने देंगे और न ही खुद पीएंगे। उन्होनें कहा कि शराबबंदी ने समाजिक क्रांति की काम किया है। समाज में इससे बदलाव आया है।


सीएम नीतीश कुमार ने इस कार्यक्रम के दौरान कहा कि सभी शहीदों को हम सम्मान करते हैं हम से जो बन पाता है हम उनके लिए जरूर करते हैं, हमने तय किया है जो भी बिहार पुलिस का जवान शहीद होता है उनका नाम पटेल भवन के शिलापट्ट पर लिखा जाएगा। सीएम ने  DGP के भाषण पर कहा कि आपने तो भाषण तो बहुत अच्छा दिया है लेकिन इसको सिर्फ लागू करवाइये सिर्फ भाषण से काम नही चलेगा


कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार कोबरा बटालियन के शहीद रविन्द्र कुमार राय के परिजनों के मंच पर आने में असमर्थ होने पर वजह से खुद उनके बीच जाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी. विधानसभा अध्यक्ष विजय चौधरी, मंत्री श्याम रजक समेत तमाम मंत्री-विधायक और अधिकारी शामिल हुए। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Rahul Singh

FirstBihar संवाददाता