ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

एक राज्य से दूसरे राज्य जाने के लिए अब किसी पास की जरूरत नहीं, सरकार ने दिया आदेश

PATNA : भारत में तेजी से फ़ैल रहे कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए केंद्र सरकार की ओर से तमाम बड़े कदम उठाये जा रहे हैं. बिहार में कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर 6 सितंबर तक लॉ

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA :  भारत में तेजी से फ़ैल रहे कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए केंद्र सरकार की ओर से तमाम बड़े कदम उठाये जा रहे हैं. बिहार में कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर 6 सितंबर तक लॉकडाउन का एलान किया गया है. एक राज्य से दूसरे राज्य में आने-जाने को लेकर केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई अनलॉक-3 की गाइडलाइन और बिहार सरकार द्वारा जारी लॉकडाउन की गाइडलाइन को लेकर आम लोगों में काफी कन्फ्यूजन की स्थिति थी. जिसे अब केंद्र सरकार ने स्पष्ट कर दिया है.


केंद्र सरकार की ओर से सभी राज्यों को यह निर्देश दिया गया है कि किसी भी व्यक्ति को एक राज्य से दूसरे राज्य में आने-जाने के लिए किसी भी प्रकार का कोई रोक-टोक नहीं हैं. केंद्र सरकार ने सभी तरह की पाबंदियां हटा दी है. केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने सभी राज्य मुख्य सचिवों को पत्र लिखा है कि अब किसी भी अंर्तराज्य परिवहन और लोगों को रोका नहीं जायेगा.


केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला की ओर सभी राज्यों के मुख सचिवों को लिखे गए पत्र में यह बताया गया है कि  व्यक्तियों और वस्तुओं के अंतर-राज्य जाने पर कोई प्रतिबंध नहीं होना चाहिए. किसी भी व्यक्ति से पास या ई-पास की मांग नहीं की जाएगी. सरकार ने सभी तरह की पाबंदियां हटा दी है. ऐसा कोई भी प्रतिबंध एमएचए द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के उल्लंघन के लिए है.



अनलॉक 3 दिशानिर्देशों पर ध्यान आकर्षित करते हुए भल्ला ने कहा कि इस तरह के प्रतिबंध माल और सेवाओं के अंतर-राज्य आंदोलन में समस्याएं पैदा कर रहे हैं और आपूर्ति श्रृंखलाओं को प्रभावित कर रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप आर्थिक गतिविधि और रोजगार में व्यवधान हो रहा है.


एक राज्य से दूसरे राज्य जाने के लिए अब किसी पास की जरूरत नहीं, सरकार ने दिया आदेश

टैग्स