ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवाल

एक मां ने DGP से की मुलाकात, बेटे के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग

PATNA: भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट के प्रतिनिधिमंडल ने आज बिहार के DGP एस.के.सिंघल से मुलाकात की। इस दौरान मृतक की मां भी साथ थी। डीजीपी से मुलाकात के दौरान भूमिहार ब्राह्

एक मां ने DGP से की मुलाकात, बेटे के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA:  भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट के प्रतिनिधिमंडल ने आज बिहार के DGP एस.के.सिंघल से मुलाकात की। इस दौरान मृतक की मां भी साथ थी। डीजीपी से मुलाकात के दौरान भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट के प्रतिनिधियों ने पूसा के प्रखंड प्रमुख के पति अन्नु तिवारी की हत्या मामले की जानकारी दी। हत्या के इस मामले में दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी और मृतक के परिजनों की सुरक्षा की मांग की गई। जिसके बाद डीजीपी एस.के.सिंघल ने घटना के संबंध में एसपी से बात की और इस मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया। 



भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट के प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मंत्री अजीत कुमार, पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा, पूर्व मंत्री वीणा शाही, भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री सुधीर शर्मा, हरेराम मिश्रा शामिल थे साथ में मृतक की मां प्रभा देवी भी थी।


गौरतलब है कि पिछले दिनों पूसा के प्रखंड प्रमुख के पति अन्नु तिवारी की हत्या कर दी गयी थी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार है। जिसकी गिरफ्तारी आज तक नहीं हो पाई है। मामले की जांच और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट के प्रतिनिधिमंडल आज डीजीपी एस.के.सिंघल से मिलने आए थे।


इस दौरान प्रतिनिधिमंडल के साथ मृतक की मां भी अपने बेटे के कातिलों को सजा दिलाने उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिए डीजीपी से मिलने आई थी। डीजीपी एस.के.सिंघल ने इनकी बाते भी सुनी और न्याय का भरोसा दिलाते हुए आरोपियों पर कार्रवाई किए जाने की बात कही।