ब्रेकिंग
BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR

EDUACATION NEWS : पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी में ग्रेजुएशन की परीक्षा आज से शुरू, थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा बनाये गये 58 केंद्र

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय ने छात्रहित को देखते हुए वर्ष 2024 में नामांकित छात्रों को रजिस्ट्रेशन का अंतिम मौका दिया है। इस बाबत कुलपति प्रो आरके सिंह के निर्देश के बाद डीएसडब्ल्यू प्रो रिमझिम शील ने सभी कॉलेजों को सूचना भेज दी है।

PATLIPUTRA UNIVERSITY NEWS
पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय
© google
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

EDUACATION NEWS : पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी (पीपीयू) में ग्रेजुएशन की परीक्षाएं शनिवार से शुरु हो रही है। इसको लेकर सूबे के अंदर 58 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। यह परीक्षा 13 जनवरी तक चलनेवाली है और इस परीक्षा को पूरी पारदर्शिता के साथ कराने का निर्देश जारी किया गया है। इस परीक्षा में मोबाइल या किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक सामान को केंद्र के भीतर ले जाने पर पूर्णत: पाबंदी लगाई गई है।


वहीं, इस परीक्षा के 21-22 जनवरी से स्नातक व स्नातकोत्तर दोनों की सेमेस्टर फर्स्ट की परीक्षाएं शुरू होंगी। उसकी भी तैयारी चल रही है। परीक्षा नियंत्रक मनोज कुमार ने कहा कि सभी परीक्षाएं इसी महीने अंत तक हर हाल में करा ली जायेंगी। सत्र बिल्कुल ही नियमित रहेगा।रिजल्ट भी फरवरी में जारी कर दिया जायेगा। सभी परीक्षा केंद्र पर आब्जर्वर तैनात रहेंगे। 


इसके साथ ही पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय ने छात्रहित को देखते हुए वर्ष 2024 में नामांकित छात्रों को रजिस्ट्रेशन का अंतिम मौका दिया है। इस बाबत कुलपति प्रो आरके सिंह के निर्देश के बाद डीएसडब्ल्यू प्रो रिमझिम शील ने सभी कॉलेजों को सूचना भेज दी है। इसके तहत छात्र चार एवं पांच जनवरी को विश्वविद्यालय के पोर्टल पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। 


उधर, प्रो रिमझिम शील ने बताया कि छात्रहित को देखते हुए यूजी रेगुलर, पीजी रेगुलर, यूजी वोकेशनल एवं पीजी वोकेशनल सत्र 2024-25 में नामांकित छात्रों को अंतिम मौका दिया गया है। यदि इस अवधि में कोई विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन से चूक जाते है तो उनका नामांकन स्वत: रद्द हो जायेगा।