ब्रेकिंग
इंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेजइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेज

e office system : फटाफट होगा सरकारी काम, इस तारीख से लागू होगा पेपरलेस सिस्टम

e office system : बिहार की सरकार ने प्रदेश के सभी समाहरणालयों और अंचल कार्यालयों को चरणबद्ध तरीके से ई-ऑफिस में तब्दील करने का महत्वाकांक्षी निर्णय लिया है। इस पहल का

e office system :
e office system :
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

e office system : बिहार सरकार अब सरकारी फाइलों के जल्द निपटारे के लिए सभी सरकारी कार्यालयों में पेपरलेस व्यवस्था करने वाली है। समाहरणालय से लेकर अंचल कार्यालय तक की व्यवस्था अब पेपरलेस होगी। अब तमाम कार्यालयों की संचिकाएं कंप्यूटरीकृत होगी। सरकार ने इसके लिए अब ई-ऑफिस की नई व्यवस्था दी है। अब पहली फरवरी से प्रदेश के सभी कार्यालयों में ई-ऑफिस की व्यवस्था शुरू हो जाएगी।


वहीं,ई-ऑफिस की नई व्यवस्था को लेकर जिला से लेकर अंचल तक के कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। हर जगह तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर दिया गया है। समाहरणालय अंतर्गत विभिन्न प्रशाखाओं, अनुमंडल कार्यालय, प्रखंड व अंचलों में संचिका संधारण और क्रियान्वयन को लेकर ई-ऑफिस परियोजना लागू की जा रही है।


समाहरणालय अंतर्गत विभिन्न प्रशाखाओं, अनुमंडल कार्यालय, प्रखंड व अंचलों में संचिका संधारण और क्रियान्वयन को लेकर ई-ऑफिस परियोजना लागू की जा रही है। इसके तहत सभी कार्यालयों के प्रभारी पदाधिकारी व अन्य सभी कर्मियों का यूजर आईडी जारी कर दिया गया है। परियोजना के सफल कार्यान्वयन के लिए पटना से परियोजना अभियंता आनंद प्रकाश मिश्रा मंजय और आशुतोष कुमार भास्कर द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।


इधर, ई-ऑफिस परियोजना के लागू होने से फाइलों के निष्पादन में त्वरित गति और पारदर्शिता आएगी। मुख्य सचिव, बिहार सरकार के निर्देशानुसार राज्यभर में ई-ऑफिस परियोजना को दिनांक 1 फरवरी 2025 से लागू किया जाएगा।